पीड़ितों से बोली पुलिस मोहल्ला छोड़कर भाग जाओ: महू के पासीपुरा क्षेत्र के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के पासीपुरा क्षेत्र में कथित गुंडागर्दी और पुलिस की निष्क्रियता के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। एक पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कथित बदमाश दिलीप वर्मा उर्फ भंडारी, राजेंद्र वर्मा और उनके 40-50 साथियों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की, जानलेवा हमला किया, पथराव और तोड़फोड़ की, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही।
इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे मदद मांगने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उल्टा ‘मोहल्ला छोड़कर भाग जाने’ की सलाह दे डाली।
‘यहां वही होगा, जो हम चाहेंगे…’
पीड़िता कृष्णा पति प्रेम बौरासी निवासी पासीपुरा, महू ने पुलिस महानिदेशक भोपाल, पुलिस कमिश्नर इंदौर, आईजी ग्रामीण महू, एसपी महू और एसीपी महू को लिखित शिकायत भेजकर बताया कि आरोपी आए दिन उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं।
शिकायत के अनुसार 10 और 11 अप्रैल 2026 को सड़क निर्माण और गंदे पानी की समस्या को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप भंडारी ने उनके बेटे ऋतिक बौरासी के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा- ‘तुम अपनी औकात में रहा करो, यहां वही होगा, जो हम चाहेंगे।’
30-40 गुंडों के साथ घर में घुसकर हमला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के बाद दिलीप वर्मा और राजेंद्र वर्मा अपने 30-40 साथियों को लेकर घर पहुंचे और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने आई बहू श्रद्धा के साथ भी मारपीट की गई।
हथियारों से लैस बदमाशों ने पूरे घर में आतंक मचाया और परिवार पर जानलेवा हमला किया। परिवार के सदस्यों को जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा, जबकि आरोपी घर का सामान तहस-नहस करते रहे।
‘पूरे खानदान को मार डालेंगे…’
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे आरोपी फिर 40-50 लोगों के साथ पहुंचे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि बदमाशों ने घर पर पथराव किया और बालू फेंकी, जिससे परिवार दहशत में दरवाजे बंद कर घर के अंदर छिपा रहा।
इस मामले को लेकर परिवार का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया।
करीब डेढ़ घंटे तक इलाके में हंगामा चलता रहा।
महिलाओं से मारपीट, घर में तोड़फोड़, जानलेवा हमला और पथराव के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई , डीजीपी से लगाई मदद की गुहार
लिस्टेड गुंडों को संरक्षण?
शिकायत में दावा किया गया है कि दिलीप वर्मा उर्फ भंडारी और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा हत्या सहित कई गंभीर मामलों में नामजद रह चुका है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है और खुलेआम गुंडों को संरक्षण दिया जा रहा है।
घर छोड़ने की नौबत
पीड़ित परिवार ने कहा कि महिलाएं और बच्चे भय के साये में हैं। परिवार का सदस्य घर आने-जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है और पूरा परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
पीड़ित परिवार ने डीजीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!