इस पद के लिए मध्यप्रदेश से इन नेताओं के नाम भेजे: पदोन्नति की तैयारी; जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर भी नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में प्रदेश से कुछ नए नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी चल रही है।
प्रदेश कांग्रेस ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद बेहतर संगठनात्मक काम करने वाले और राजनीतिक रूप से सक्रिय नेताओं के नाम दिल्ली भेजे हैं।
मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से इन नामों पर मंथन किए जाने की बात सामने आई है। अब अंतिम फैसला कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को करना है।
फिलहाल मध्यप्रदेश से कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी AICC में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले इंदौर से पूर्व विधायक सत्तू पटेल भी राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं।एक समय मध्यप्रदेश से चार से पांच नेताओं को AICC में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली हुई थी।
इन नेताओं के नाम दिल्ली भेजे जाने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय सचिव पद के लिए प्रदेश से जिन नेताओं के नाम भेजे गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।जयवर्धन सिंह : राघौगढ़ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे
महेश परमार : उज्जैन विधायक
प्रवीण पाठक : ग्वालियर के पूर्व विधायक
ओंकार सिंह मरकाम : डिंडोरी विधायक
आरिफ मसूद : भोपाल मध्य विधायक
सचिन यादव : कसरावद विधायक
इन नामों पर केंद्रीय स्तर पर विचार किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।
जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी अहम
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय सचिव पद के चयन में राजनीतिक सक्रियता के साथ जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इनमें जयवर्धन सिंह का नाम मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं आदिवासी प्रतिनिधित्व के लिहाज से ओंकार सिंह मरकाम और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व के लिहाज से आरिफ मसूद का नाम चर्चा में है।
ओबीसी प्रतिनिधित्व के लिहाज से सचिन यादव भी प्रमुख दावेदारों में बताए जा रहे हैं। वहीं उज्जैन से विधायक महेश परमार के नाम को क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्वालियर के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक की संभावना फिलहाल अन्य नामों की तुलना में कम बताई जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी बड़ा बदलाव संभव
राष्ट्रीय संगठन में संभावित नियुक्तियों के साथ-साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा PCC को जल्द भंग कर संगठन सृजन अभियान के तहत नए सिरे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन किया जा सकता है।
इस बार कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश संगठन को पहले की तरह जंबो आकार देने के बजाय छोटा और ज्यादा प्रभावी रखने की तैयारी में है।
प्रकोष्ठ और विभाग भी होंगे पुनर्गठित
दतिया चुनाव के बाद कांग्रेस पहले ही अपने कई प्रकोष्ठ और विभाग भंग कर चुकी है। नई PCC के गठन के बाद इन सभी संगठनों का भी नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं की राय लेने की भी तैयारी है। पार्टी के प्रमुख पदों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।
कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की हालिया बैठक में संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर इस तरह की प्रक्रिया अपनाने पर चर्चा हुई थी।
दिल्ली के फैसले पर नजर
अब कांग्रेस के प्रदेश संगठन की ओर से भेजे गए नामों पर केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार है। यदि प्रस्तावित नियुक्तियां होती हैं, तो इससे मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक पुनर्गठन में भी इन नियुक्तियों का असर देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान:जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं मिले; सभी बच्चे स्वस्थ

एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में चली गई जान

तैराकों का विरोध, पूल बचाने की गुहार:विधायक के घर पहुंचे खिलाड़ी; मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की मांग

फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिले:ट्रेड सेंटर सील; 300 दुकान-ऑफिस होते हैं संचालित, बायपास पर नगर निगम की कार्रवाई

कंबलों के नीचे छिपा था कई किलो डोडाचूरा:कंटेनर से लाखों का माल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला:इन बच्चों की परीक्षा फीस होगी माफ; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

बेच नहीं पाए तो छिपा दी चांदी:मंदिर चोरी में तीन गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

रिटायरमेंट के सालों बाद पेंशन से वसूली नहीं:हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कीं

सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी:शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश; दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई

सराफा व्यापारी से लूट का आठवां आरोपी गिरफ्तार:लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

11वीं के छात्र ने की आत्महत्या:नए स्कूल में दाखिले के दो दिन बाद फांसी लगाई; नहीं मिला सुसाइड नोट

निगम में हाईवोल्टेज ड्रामा:एएचओ ने निकाला जूता; फिर दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘मंत्री की भी नहीं सुनता’

नाना के फोन से ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का खुलासा:2 ऐप मिले; डिजिटल कड़ियां खंगालीं तो दुबई तक पहुंचा कनेक्शन, 12 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, सड़क पर रील बनाना पड़ा भारी:पुलिस की सख्ती के बाद इन्फ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो; मांगी सार्वजनिक माफी

स्टेरॉइड के इंजेक्शन लगाकर जान ले रहा फर्जी डॉ. सज्जन:भाजपा नेताओं के परिजन विशेष निशाने पर

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं:बाबा को सबसे पहले बांधी जाएगी राखी; भस्म आरती में लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग, श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

देखिये वीडियो, स्कूल में मध्यान्ह भोजन के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत:7 से ज्यादा बीमार; अस्पताल में कराया गया भर्ती, 30 से अधिक बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा

सयाजी का फूड लाइसेंस सस्पेंड:अन्य बड़ी होटलों की भी होगी जांच

छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग:इंदौर में एनएसयूआई ने निकाला पैदल मार्च
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!