केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान: इस विधायक को दी गई जिम्मेदारी; आलाकमान ने लिया निर्णय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तिरुवनंतपुरम।
कांग्रेस ने केरलम मुख्यमंत्री के लिए वी डी सतीशन (61) के नाम का ऐलान किया है। सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं।
उन्होंने कहा था कि केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा गुरुवार को की जाएगी। केरलम सीएम के मुद्दे पर देर रात राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बीच लंबी चर्चा हुई।
केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वीडी सतीशन चर्चा में थे। कांग्रेस आलाकमान ने अंततः सतीशन के नाम पर मुहर लगाई। केरल सीएम पद के लिए राज्य की अलप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की पहली पसंद बताया जा रहा था।
राहुल ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से एकांत में मुलाकात भी की थी। कोट्टायम से विधायक राधाकृष्णन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाईकमान ने सभी पक्षों की राय सुनी और इस पूरी प्रक्रिया में राहुल गांधी सीधे तौर पर शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि नेता के चुनाव के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई। जब कई नाम सामने हों तो भ्रम की स्थिति बनना स्वाभाविक है। 9 मई को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर केरल के कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी।
केरल में पार्टी ने 140 में से 102 सीटें जीतीं
केरल में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं, जिनमें कांग्रेस की 63 सीटें शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था, जबकि वीडी सतीशन को केवल 6 विधायकों का समर्थन मिला था।
हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरल कांग्रेस (जोसेफ) ने भी खुले तौर पर सतीशन को समर्थन दिया।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!