खबर
Top News

एसिड कांड में मौत का राज गहराया: महिला का शव कब्र से निकाला; परिजन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 6:26 pm
शेयर करें:
एसिड कांड में मौत का राज गहराया

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
29 वर्षीय नीलोफर की एसिड पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मायका पक्ष की शिकायत के बाद रविवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में उसका शव कब्र से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मायके वालों का आरोप- पति करता था प्रताड़ित
नीलोफर के मामा शेख मोहसिन मंजूर ने आरोप लगाया कि उनकी भानजी पिछले करीब 15 दिनों से पति की मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत कर रही थी। उनका दावा है कि नीलोफर के शरीर पर सिगरेट से दागने के कई निशान भी थे।

परिजनों के मुताबिक, 15 अगस्त की दोपहर एसिड पीने के बाद नीलोफर को रामश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके।

पोस्टमार्टम की मांग के बाद दफना दिया गया शव
मायका पक्ष का आरोप है कि उन्होंने नीलोफर के पोस्टमार्टम की मांग की थी, लेकिन इससे पहले ही शव को दफना दिया गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर मामले की जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

इसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस ने मोतीपुरा कब्रिस्तान से शव बाहर निकलवाया। शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

निकाह को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप
परिजनों ने नीलोफर के पति नईम पर निकाह से जुड़ी जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि नईम की पहले से एक पत्नी थी और कथित तौर पर झूठे दस्तावेज दिखाकर नीलोफर से निकाह किया गया।

परिजनों के अनुसार, मामले को पहले सामाजिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसके बावजूद नीलोफर की कथित प्रताड़ना जारी रही।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
कोतवाली थाना निरीक्षक राजेंद्र आवासीय के मुताबिक, मायका पक्ष की लिखित शिकायत और तहसीलदार के निर्देश पर शव कब्र से निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 12 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 12 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 13 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 13 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 14 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 14 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 14 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 14 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 14 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 14 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 15 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 15 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 15 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 15 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 15 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 15 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 15 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 15 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!