एकादशी पर ही हुई थी हत्या: इसी दिन घर में गूंजी किलकारी; परिवार में आए नए मेहमान ने बिखेरी खुशियां, किसकी वापसी मान रहे परिजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उनके परिवार में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। लंबे समय से गम में डूबे परिवार में अब एक नई खुशी ने दस्तक दी है। घर में जन्मे एक बेटे की किलकारी ने माहौल बदल दिया है, और परिजन इसे अपने खोए हुए “राजा” की वापसी मान रहे हैं।
रविवार को रघुवंशी परिवार में बेटे का जन्म
रविवार को रघुवंशी परिवार में बेटे का जन्म हुआ। यह खुशखबरी राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है। पिछले 8-9 महीनों से बेटे की हत्या के सदमे से जूझ रहा परिवार अब इस नवजात के आने से भावुक और खुश नजर आ रहा है। परिवार के सदस्य बच्चे को प्यार से “राजा” कहकर पुकार रहे हैं।
परिजनों का भावुक विश्वास—“राजा फिर लौट आया”
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हत्या के बाद हुई तेहरवी के दौरान कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा परिवार में ही दोबारा जन्म लेगा। उनका मानना था कि असामान्य मृत्यु के कारण वह किसी रूप में वापस आ सकता है।
परिवार में कुल नौ भाई हैं
विपिन के अनुसार, परिवार में कुल नौ भाई हैं, लेकिन यह संयोग उनके भाई सचिन के घर ही हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी भाभी पहले भी राजा का खास ख्याल रखती थीं और उसे बेटे जैसा मानती थीं। अब उसी के घर जन्मे इस बच्चे को परिवार राजा की वापसी के रूप में देख रहा है।
ग्यारस और समय का संयोग बना चर्चा का विषय
परिवार इस घटना को एक खास संयोग भी मान रहा है। विपिन ने बताया कि जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, उस दिन ग्यारस थी और दोपहर करीब 2:40 बजे उनका निधन हुआ था। वहीं, नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन दोपहर लगभग 2:42 बजे हुआ। इस समय और तिथि के मेल को परिवार बेहद विशेष मान रहा है और इसे भावनात्मक रूप से जोड़कर देख रहा है।
मां की आंखों में खुशी और आस्था
राजा की मां उमा रघुवंशी ने इस मौके पर कहा, “मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है।” उन्होंने इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा बताते हुए कहा कि जिस दिन उनका बेटा उनसे बिछड़ा था, आज उसी दिन और लगभग उसी समय यह बच्चा जन्मा है।
बच्चे का नाम भी “राजा” ही रखा गया
उमा रघुवंशी ने बताया कि बच्चे का नाम भी “राजा” ही रखा गया है। उनका कहना है कि जब वे उसे इस नाम से पुकारते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वह पहचानता हो। लंबे समय बाद परिवार में खुशियां लौटी हैं और घर का माहौल बदल गया है।
जल्द न्याय की मांग
इधर, परिवार ने अदालत से अपील की है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।
घटनाक्रम एक नजर में
राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए, लेकिन 24 मई के बाद उनका संपर्क परिवार से टूट गया। बाद में खोजबीन के दौरान 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला, जिसे 4 जून को इंदौर लाया गया।
ढाबे में मिली थी सोनम
9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के पास एक ढाबे में मिली। इसके बाद शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई कर अन्य आरोपियों—राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी—को गिरफ्तार किया। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इस दुखद घटनाक्रम के बीच जन्मे इस बच्चे ने परिवार को भावनात्मक सहारा दिया है—एक ऐसी उम्मीद, जिसने शोक के बीच मुस्कान लौटा दी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!