नगर निगम का छलावा प्यासा इंदौर टैंकरों के भरोसे: जल प्रभारी अभिषेक शर्मा के निरीक्षण में दौड़ रहे सिर्फ कागजी घोड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

पार्षद ने स्टिकर लगाने के दिए निर्देश, तो नागरिकों ने कहा पानी चाहिए, अधिकारियों के नंबर नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की प्यासी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए नगर निगम अब जल वितरण की विफलता को स्टिकर के पीछे छिपाने की तैयारी कर रहा है। जल कार्य प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने कल शहर के प्रमुख हाईड्रेंट और आजाद नगर, महावीर नगर, स्कीम-54 व तपेश्वरी बाग की टंकियों का औचक निरीक्षण कर टैंकरों पर नि:शुल्क जल व शिकायत नंबर लिखवाने के निर्देश दिए।
इस पर नागरिकों की तीखी प्रतिक्रिया रही कि हमें पानी चाहिए, अधिकारियों के नंबर नहीं।
दरअसल, शर्मा इन निर्देशों की आड़ में टैंकर माफियाओं पर लगाम कसने में निगम की विफलता छिपाना चाहते हैं। जनता सवाल पूछ रही है कि जब शर्मा और उनका विभाग जानता है कि पानी बेचा जा रहा है, तो अब तक दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? केवल स्टिकर लगा देने से उन ऑपरेटरों की नीयत कैसे बदलेगी, जो सालों से इस गोरखधंधे में लिप्त हैं?
निरीक्षण के दौरान अभिषेक शर्मा ने जल आपूर्ति सुचारु करने के दावे तो किए, लेकिन तपेश्वरी बाग और स्कीम-54 जैसे क्षेत्रों की तकनीकी समस्याओं और कम दबाव वाली पाइप लाइनों का कोई ठोस समाधान नहीं बताया।
वास्तविकता यह है कि हाईड्रेंट पर टैंकरों की लंबी कतारें निगम के कुप्रबंधन की गवाही दे रही हैं। इससे साबित हो रहा है कि जल कार्य प्रभारी और निगम प्रशासन के पास भीषण गर्मी से निपटने की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है, उलटे वे केवल निर्देश जारी कर अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ रहे हैं।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!