खबर
Top News

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत: शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 9:14 pm
शेयर करें:
पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पांच साल से मुंह ठीक से नहीं खोल पाने और खाना खाने में परेशानी झेल रही 23 वर्षीय युवती का इंदौर में पहली बार पेशेंट-स्पेसिफिक इम्प्लांट से टीएमजे (जबड़े का जोड़) रिप्लेसमेंट किया गया। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की टीम ने यह उपचार अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत युवती का इलाज निशुल्क किया गया।

हादसे के बाद बंद होने लगा था मुंह
डबरा निवासी मीनू खान करीब पांच साल पहले तीसरी मंजिल से गिर गई थीं। हादसे के बाद उनके जबड़े का जोड़ गंभीर रूप से प्रभावित हुआ और धीरे-धीरे मुंह खुलना लगभग बंद हो गया। थोड़ी जगह ही खुलने के कारण उन्हें खाना खाने में भी परेशानी होती थी।कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने जांच के बाद उनका टीएमजे रिप्लेसमेंट किया।

सीटी स्कैन से तैयार हुआ मरीज के हिसाब से इम्प्लांट
ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित रावत ने बताया कि चोट या संक्रमण से जबड़े का जोड़ गंभीर रूप से खराब होने पर कई मामलों में उसे बदलना पड़ता है। पहले सामान्य आकार के इम्प्लांट का इस्तेमाल किया जाता था।

पेशेंट-स्पेसिफिक तकनीक में मरीज के सीटी स्कैन से जबड़े का 3डी मॉडल तैयार किया जाता है। इसी के आधार पर जोड़ की संरचना और आकार के अनुसार इम्प्लांट तैयार किया जाता है, जिससे वह मरीज की शारीरिक संरचना के अधिक अनुकूल हो सके।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने किया सहयोग
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. दर्पण भार्गव और डॉ. नील पेंटन ने स्थानीय टीम के साथ सर्जरी में सहयोग किया। कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक और कम चीरे वाली तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है।

विशेषज्ञों ने बताया कि टीएमजे सर्जरी के बाद घाव की सफाई, दवाओं और संक्रमण के लक्षणों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। लगातार दर्द या सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

तनाव भी बढ़ा सकता है टीएमजे की परेशानी
विशेषज्ञों के अनुसार तनाव के कारण कई लोग अनजाने में दांत भींचते या पीसते हैं। इससे जबड़े की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ सकता है और दर्द, मुंह खोलने में परेशानी, क्लिक की आवाज या कान के आसपास दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कार्यक्रम में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा, डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जया जोशी, डॉ. विलास, डॉ. दीपक अग्रवाल और डॉ. कुलदीप राणा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 16 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 16 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 16 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 16 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 16 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 16 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 16 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 16 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 16 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 16 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 17 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 17 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 17 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 17 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 17 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 17 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 17 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 17 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!