खबर
Top News

मानसून ने फिर जोर पकड़ा: भारी बारिश से बिगड़े हालात; घरों में घुसा पानी, यहां पुल डूबा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 1:40 pm
शेयर करें:

नई दिल्ली, खुलासा फर्स्ट।
देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई है।

लखनऊ में करीब तीन घंटे हुई बारिश से कई इलाकों में सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। कुछ जगहों पर दो फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।

वहीं चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला पुल पानी में डूब गया। कई निचले इलाकों और कॉलोनियों में भी पानी पहुंचने की सूचना है।

11 नदियां उफान पर
लगातार बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे इलाकों में भी चिंता बढ़ गई है।

जलस्तर बढ़ने के कारण यूपी-एमपी को जोड़ने वाले पुल पर पानी आ गया, जिसके बाद आवागमन प्रभावित हुआ। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड में पहाड़ खिसका, बद्रीनाथ हाईवे बंद
उत्तराखंड के चमोली में शनिवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण बाजपुर के पास पहाड़ का एक हिस्सा खिसक गया। मलबा सड़क पर आने से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया।

हाईवे बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें सड़क से मलबा हटाने में जुटी हैं।

हिमाचल में मानसून से 183 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। 30 जून से 15 अगस्त के बीच बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार शाम 5 बजे तक प्रदेश में 103 सड़कें बंद थीं। भूस्खलन और भारी बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है।

कई राज्यों में भारी बारिश का असर
उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यूपी में नदियों का जलस्तर बढ़ने और शहरी इलाकों में जलभराव से परेशानी बढ़ी है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो रही हैं। प्रशासन की टीमें संवेदनशील इलाकों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 15 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 16 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 17 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 17 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 17 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 17 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 17 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 17 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 17 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 17 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 18 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 18 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 18 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 18 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 18 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!