‘डिजिटल अरेस्ट’ का बड़ा जाल: रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से बड़ी साइबर ठगी; इतने दिन तक डराकर ऐंठी रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर एक 69 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला से 1 करोड़ 58 लाख 90 हजार रुपए की ठगी कर ली।
37 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा
जालसाजों ने खुद को टेलीकॉम विभाग, सीबीआई, आरबीआई और आईपीएस अधिकारी बताकर महिला को 37 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा और अलग-अलग खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी अधिकारियों ने रचा पूरा षड्यंत्र
पीड़िता मीनाक्षी नाखरे, जो स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन हैं, को 10 मई को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम विभाग का अधिकारी अशोक गुप्ता बताया और कहा कि उनके नाम पर एक मोबाइल नंबर संचालित हो रहा है, जिसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा रहा है।
इसके बाद महिला को कथित जांच एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर लगातार कॉल किए गए। ठगों ने दावा किया कि उनके बैंक खाते में 6 करोड़ रुपए से अधिक का काला धन जमा है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
वीडियो कॉल पर दिखाया पुलिस मुख्यालय जैसा सेटअप
विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने वीडियो कॉल पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय जैसा फर्जी सेटअप दिखाया। एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताते हुए कहा कि एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से मीनाक्षी नाखरे के नाम की कथित फर्जी पासबुक बरामद हुई है।
लगातार गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर महिला को मानसिक रूप से दबाव में रखा गया। इसी दौरान उनसे कहा गया कि जांच पूरी होने तक उन्हें किसी से संपर्क नहीं करना है।
अलग-अलग किस्तों में उनसे रकम ट्रांसफर कराई
पीड़िता के अनुसार ठगों ने उन्हें लगभग 37 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा। 26 मई से 10 जून के बीच अलग-अलग किस्तों में उनसे रकम ट्रांसफर कराई गई। महिला ने कुल 1 करोड़ 58 लाख 90 हजार रुपए चार अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में भेजे।
चार राज्यों के खातों में पहुंची रकम
26 मई: केरल स्थित खाते में 60 लाख रुपए ट्रांसफर
3 जून: कोलकाता के खाते में 40.90 लाख रुपए भेजे
5 जून: रायपुर के खाते में RTGS के माध्यम से 37.50 लाख रुपए ट्रांसफर
10 जून: नासिक के खाते में 19.50 लाख रुपए जमा कराए गए
नंबर बंद हुए तो खुली ठगी की पोल
ठगों ने महिला को भरोसा दिलाया था कि 11 जून तक उन्हें क्लीन चिट और एनओसी जारी कर दी जाएगी। जब 16 जून के बाद आरोपियों के सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए और किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया, तब महिला को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कर रही जांच
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी का नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और रकम किन लोगों के खातों में पहुंची।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!