दीपावली मिलन समारोह की खुशियां बदली मातम में: ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो की गई जान; एंबुलेंस को लेकर भी हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
दीपावली मिलन समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कार्यक्रम से घर लौट रहे बुरहानपुर जिले के खकनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
खंडवा जिले में सिंगोट के पास लाछोरा गांव के नजदीक कार और बोलेरो के बीच हुई भीषण भिड़ंत में अजय महाजन के साथ सुनील नामक युवक ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे में अजय महाजन के भांजे अक्षय चौधरी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान एंबुलेंस को लेकर विवाद होने और उसे वापस भेजने के आरोप भी सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ग्राम टिगरिया के पास कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इसमें खंडवा और बुरहानपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
खकनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे।
इसी दौरान सिंगोट के पास लाछोरा गांव के नजदीक उनकी कार की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में अजय महाजन और सुनील की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों की मदद को लेकर भी विवाद की स्थिति बन गई। घायल अक्षय ने बताया कि टक्कर के बाद कार में फंसे लोग गंभीर रूप से घायल थे।
उन्हें बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी, लेकिन आरोप है कि मौके पर पहुंची एंबुलेंस को बोलेरो सवार लोगों ने विवाद करते हुए वापस भेज दिया। अक्षय के मुताबिक, विवाद के दौरान बोलेरो सवार लोगों ने मारपीट के लिए लाठियां भी निकाल ली थीं।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिस बोलेरो से कार की टक्कर हुई, उस पर 'मध्यप्रदेश शासन' लिखा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों के साथ ही एंबुलेंस को वापस भेजने और विवाद के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
अजय महाजन के निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि बुरहानपुर जिले के खकनार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं हम सभी के प्रिय अजय महाजन के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!