गर्माया रणदिवे का मंच से उठकर चले जाने का मामला: किसी भी नेता ने रोकने या मनाने की नहीं की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साढ़े पांच साल भाजपा नगर अध्यक्ष रहे गौरव रणदिवे अभी प्रदेश महामंत्री हैं और उनका रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में अचानक मंच से उतरकर चले जाने का मामला पार्टी में गर्मा गया है।
रणदिवे ने कहा वे छोटे मन की राजनीति नहीं करते, जबकि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा उन्हें अपने मित्र की यात्रा में जाना था, इसलिए चले गए। मिश्रा के इस बयान को उन पर तंज कसना माना जा रहा है।
हुआ ये था कि सुदामा नगर में अटल पथ पर प्रतिमा स्थापना के भूमिपूजन समेत सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम था। इसमें प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे भी आमंत्रित थे। वे आए और ऊपर मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने के बाद वंदे मातरम् गायन हुआ।
इस दौरान रणदिवे डायस में पीछे की ओर खड़े नजर आए। बताया जा रहा है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव समर्थक भरत पारख ने रणदिवे को पीछे की ओर बैठने का इशारा किया था, जिसके बाद वे मंच से उतरे और चले गए।
इस दौरान किसी भी नेता ने उन्हें रोकने या मनाने की कोशिश नहीं की, जबकि उस समय मंच पर मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री व भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। हालांकि इससे पूर्व रणदिवे ने मंच पर ही खड़े होकर वंदे मातरम् गाया, लेकिन पीछे खड़े रहकर।
यह बताया जा रहा कारण
कहा जा रहा है कि रणदिवे मंच पर अग्रिम पंक्ति में बैठे थे, लेकिन महापौर समर्थक द्वारा पीछे बैठने का इशारा किए जाने के बाद वह मंच से उतरकर चले गए। इसे लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इसी दिन एक पोस्टर सामने आया था, जो क्षेत्र-3 के चितावद में लगा था।
इसमें क्षेत्रीय विधायक समेत पार्षद और भाजपा नगर अध्यक्ष के चित्र नदारद थे, जबकि नगर अध्यक्ष वहीं रहते हैं। इससे पार्टी के नेताओं में नाराजी थी, जो मंच पर नजर आई और रणदिवे को रुखसत होना पड़ा।
छोटे मन की राजनीति नहीं करता: रणदिवे
मामले में प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा बुलावे पर कार्यक्रम में गया था। साढ़े पांच साल पार्टी का नगराध्यक्ष रहा हूं। अब प्रदेश महामंत्री हूं। कभी छोटे मन की राजनीति नहीं की। व्यक्ति का प्रोटोकॉल न किया जाए, लेकिन पद का तो हो।
वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का कहना है उन्हें मित्र द्वारा निकाली जा रही भोलेनाथ पालकी यात्रा में जाना था, इसलिए चले गए। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के लिए ही मंच पर कुर्सी की व्यवस्था थी।
मंत्री के साथी थे, बाद में दूरियां बन गईं
गौरव रणदिवे को अप्रत्याशित रूप से भाजपा का नगर अध्यक्ष मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बनवाया था, लेकिन बाद में वे मंत्री विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला से दूर हो गए थे। इसके बाद क्षेत्र-4 की विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य और सावन सोनकर के साथ नजर आए थे।
तब उनके नेतृत्व में एक और गुट बनने की खबरें चली थीं। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने एक बार टिप्पणी भी की थी कि वे अपने ही लगाए पौधों को नहीं काटते।
सत्तन भी चले गए थे नाराज होकर... 5 माह पूर्व राजवाड़ा पर अयाोजित कार्यक्रम से वरिष्ठ नेता और इंदौर में भाजपा के पहले विधायक सत्यनारायण सत्तन भी नाराज होकर चले गए थे। बाद में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा उन्हें मनाने के लिए पहुंचे थे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!