विधानसभा में उठा औद्योगिक भूमि हस्तांतरण का मामला: एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र अध्यक्ष की कंपनियों को नियम विरुद्ध लाभ देने का आरोप; सरकार बोली- अनुमति नहीं दी, ऑडिट के बाद पूरी राशि वसूली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में इंदौर की औद्योगिक भूमि के हस्तांतरण से जुड़ा मामला गूंजा। विधायक सोहनलाल वाल्मीक के साथ विधायक महेंद्र हार्डिया ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री से प्रश्न पूछते हुए आरोप लगाया कि एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज म.प्र. (AIMP) इंदौर के अध्यक्ष तथा मेसर्स नीव एलॉयज एंड मेटल्स प्रा.लि. एवं मेसर्स व्यंकटेश एलॉयज एंड मेटल प्रा.लि. के संचालक योगेश मेहता को औद्योगिक भूमि हस्तांतरण शुल्क जमा करने में नियमों के विपरीत वर्षों तक बिना ब्याज की सुविधा देकर वित्तीय लाभ पहुंचाया गया।
इसमें योगेश मेहता की पत्नी निर्मला मेहता का भी उल्लेख है। वे वेंकटेश मेटल और एलाइंस प्लॉट क्रमांक 37 ए सेक्टर सी सांवेर रोड इंदौर की प्रोपराइटर हैं। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व नगर संयोजक जगमोहन वर्मा के अनुसार उनकी ठोस शिकायत के आधार पर सरकार को लाखों रुपये का लाभ हुआ।
विधायक ने पूछा कि क्या प्रदेश में औद्योगिक भूमि हस्तांतरण के मामलों में शासन 100 प्रतिशत शुल्क प्राप्त किए बिना केवल 30 प्रतिशत राशि जमा होने पर हस्तांतरण आदेश जारी कर सकता है तथा शेष 70 प्रतिशत राशि 12 से 14 वर्षों में बिना ब्याज जमा करने की अनुमति देता है।
यदि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो फिर योगेश मेहता की कंपनियों को पूर्ण हस्तांतरण शुल्क बिना ब्याज किस्तों में जमा करने के लिए 12 से 14 वर्ष का समय क्यों दिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार इस मामले में लोक लेखा समिति अथवा विभागीय जांच कराकर ब्याज की वसूली के लिए भू-राजस्व बकाया (RRC) की कार्रवाई करेगी और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने क्या जवाब दिया
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने विधानसभा में लिखित उत्तर में कहा कि प्रदेश में औद्योगिक भूमि एवं भवन का आवंटन और प्रबंधन म.प्र. एमएसएमई औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम, 2025 के नियम 18 के तहत किया जाता है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा संबंधित कंपनियों को 12 से 14 वर्ष का समय प्रदान नहीं किया गया था।
उत्तर में बताया गया कि वर्ष 2017 में महालेखाकार (ऑडिट) के निरीक्षण प्रतिवेदन के माध्यम से यह मामला सामने आया। ऑडिट दल द्वारा निकाली गई शेष राशि में से मेसर्स नीव मेटल एंड एलॉयज प्रा.लि. से ₹8,75,562 तथा मेसर्स व्यंकटेश एलॉयज एंड मेटल प्रा.लि. से ₹19,28,265 की पूर्ण वसूली की जा चुकी है।
सरकार ने यह भी बताया कि प्रश्न में उल्लिखित इकाइयों के संबंध में कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा-2), मध्यप्रदेश, भोपाल के विशेष ऑडिट दल द्वारा 23 जून 2026 को लेखा परीक्षण किया गया है। हालांकि, लेखा परीक्षण प्रतिवेदन अभी अप्राप्त है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!