महिला से लाखों की साइबर ठगी: गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन शॉपिंग का ऑर्डर कैंसिल होने के बाद गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना कनाड़िया क्षेत्र की 70 वर्षीय महिला को भारी पड़ गया। महिला ने जिस नंबर पर अमेज़न कस्टमर केयर समझकर कॉल किया।
साइबर ठग ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर पहले बातचीत शुरू की और फिर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए महिला को काफी देर तक बातचीत में उलझाए रखा।
इसी दौरान क्रेडिट कार्ड से चार फर्जी ट्रांजेक्शन कर कुल 2 लाख 96 हजार 239 रुपए निकाल लिए गए। रकम कटने का पता चलते ही महिला ने तत्काल बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर फ्रॉड की शिकायत पुलिस से की।
तीन ऑर्डर कैंसिल होने के बाद खोजा कस्टमर केयर नंबर
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, गढा हाउस, कनाड़िया रोड निवासी रानी सिंह (70) ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह अमेज़न एप के जरिए ऑनलाइन खरीदारी करती हैं। कुछ दिन पहले उनके तीन क्रेडिट कार्ड से किए गए ऑर्डर कैंसिल हो गए थे।
उन्होंने दोबारा ऑर्डर करने के लिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुना, लेकिन यह ऑर्डर भी कैंसिल हो गया। बार-बार ऑर्डर निरस्त होने के बाद समस्या का समाधान जानने के लिए उन्होंने गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और मिले नंबर पर कॉल कर दिया।
फोन पर खुद को अमेज़न कर्मचारी बताया
कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अभिनव पांडे बताया और खुद को अमेज़न का कर्मचारी बताया। रानी सिंह ने उसे लगातार ऑर्डर कैंसिल होने की जानकारी दी। आरोपी ने समस्या जांचने की बात कही और कुछ देर बाद फोन काट दिया।
इसके बाद महिला के मोबाइल पर दूसरे नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना चेहरा ब्लर कर रखा था। बातचीत के दौरान उसने महिला को भरोसे में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली।
बेटे के नाम पर 85 हजार की शॉपिंग का झांसा
ठग महिला से बातचीत कर ही रहा था कि इसी दौरान उनके पति सुरेंद्र सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटे अभिमन्यु का फोन आया है और उसने कहा है कि अमेज़न से 85 हजार रुपए की शॉपिंग की गई है।
रानी सिंह ने बताया कि उन्होंने ऐसी कोई खरीदारी नहीं की। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें अपने क्रेडिट कार्ड से रकम कटने की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि ठगों ने कार्ड से एक के बाद एक चार फर्जी ट्रांजेक्शन कर दिए थे। चारों ट्रांजेक्शन में कुल 2,96,239 रुपए की राशि निकाल ली गई।
कार्ड ब्लॉक कराया, पुलिस ने दर्ज की FIR
ठगी का पता चलते ही महिला ने बिना देर किए बैंक से संपर्क किया और अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने साइबर फ्रॉड की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कनाड़िया पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कॉल करने वाले आरोपियों की पहचान और रकम के ट्रांजेक्शन से जुड़े विवरण जुटा रही है।
साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
कस्टमर केयर नंबर के लिए गूगल सर्च पर मिले नंबरों पर भरोसा न करें। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही नंबर प्राप्त करें।
किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, CVV या OTP की जानकारी न दें।
अनजान व्यक्ति के कहने पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए बैंकिंग या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें।
खाते या कार्ड से रकम कटने का पता चलते ही तत्काल बैंक और साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!