नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर: चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
स्टार भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के कारण आगामी आइची-नागोया एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके यशवीर सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
बदलाव देखने को मिले
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने गुरुवार को एशियन गेम्स के लिए 77 सदस्यीय भारतीय ट्रैक एंड फील्ड टीम का ऐलान किया। टीम में चयन को लेकर कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं।
लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को टीम में जगह नहीं दी गई है, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान चोटिल हुए तेजस शिरसे भी एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
नीरज की जगह यशवीर को क्यों चुना गया?
AFI अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को टीम में शामिल किए जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि नीरज इस समय चोट से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनकी जगह कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता यशवीर को टीम में शामिल किया गया है।
बहादुर सिंह सग्गू के मुताबिक, नीरज के चोटिल होने के कारण टीम में उनकी जगह भरने के लिए यशवीर को चुना गया है।
डोपिंग नोटिस के बाद अभिषेक पाल टीम से बाहर
लंबी दूरी के एथलीट अभिषेक पाल को भी एशियन गेम्स की टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्हें नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) की ओर से नोटिस मिला था। जानकारी के मुताबिक, उनके डोपिंग सैंपल में महिला प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली दवा से संबंधित पदार्थ पाया गया था।
हालांकि अधिकारियों ने इसकी मात्रा निर्धारित सीमा से कम बताई थी। इसके बावजूद AFI ने किसी तरह का जोखिम नहीं लेने का फैसला किया और अभिषेक को टीम से बाहर रखा।
तेजस शिरसे भी नहीं होंगे टीम का हिस्सा
कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान चोटिल हुए एथलीट तेजस शिरसे को भी आइची-नागोया एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। चोट के कारण वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।
इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें
एशियन गेम्स की भारतीय टीम में कई प्रमुख एथलीटों को जगह मिली है। इनमें 200 मीटर धावक हरिता भद्रा, क्वार्टर-माइलर किरण पहल, पोल वॉल्टर सिंधुश्री जी, ट्रिपल जंपर आशा इलंगो, डिस्कस थ्रोअर सान्या यादव और हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार शामिल हैं।
वहीं गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी एशियन गेम्स में तीन-तीन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुलवीर सिंह 10,000 मीटर, 5,000 मीटर और 1,500 मीटर में उतरेंगे। वहीं पारुल चौधरी 3,000 मीटर स्टीपलचेज, 5,000 मीटर और 1,500 मीटर स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगी।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!