खबर
Top News

कलेक्ट्रेट में फर्जी जाति प्रमाणपत्र का मामला फिर गरमाया: भाजपा पार्षद के बचाव में पेश किए गए दो प्रमाणपत्र निकले फर्जी; तत्कालीन एसडीएम की भूमिका पर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
कलेक्ट्रेट में फर्जी जाति प्रमाणपत्र का मामला फिर गरमाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
इंदौर कलेक्ट्रेट एक बार फिर फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले को लेकर सवालों के घेरे में है। मामला भाजपा पार्षद और वार्ड-65 के पार्षद कमलेश कालरा के ओबीसी जाति प्रमाणपत्र से जुड़ा है। कालरा के जाति प्रमाणपत्र को सही साबित करने के लिए जांच के दौरान पेश किए गए दो अन्य प्रमाणपत्र अब जांच में फर्जी पाए गए हैं। इन प्रमाणपत्रों को जारी करने वाले तत्कालीन एसडीएम जूनी इंदौर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायत के बाद वर्तमान एसडीएम घनश्याम धनगर ने दोनों प्रमाणपत्रों को निरस्त कर दिया है।

कमलेश कालरा सिंधी समाज से आते हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2009 को खुद को लोहार जाति का बताते हुए ओबीसी प्रमाणपत्र बनवाया था। वर्ष 2022 में जब वे इंदौर नगर निगम चुनाव में पार्षद बने, तब उनके इस प्रमाणपत्र को लेकर सुनील यादव और गोपाल कोडवानी ने शिकायत की थी। इसके बाद मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच तक पहुंचा और जाति प्रमाणपत्र की जांच शुरू हुई।

जांच के दौरान 30 सितंबर 2022 को तत्कालीन एसडीएम जूनी इंदौर अक्षय मरकाम ने जयेश राजानी और चंद्रकुमार नाम के दो व्यक्तियों के नाम से लोहार जाति के ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किए थे। इन प्रमाणपत्रों को कालरा की ओर से यह बताने के लिए पेश किया गया था कि लोहार समाज के अन्य लोगों को भी ओबीसी प्रमाणपत्र जारी हुए हैं।

बाद में इन दोनों प्रमाणपत्रों को लेकर भी शिकायत हुई। जांच में जयेश राजानी ने बताया कि उन्होंने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन ही नहीं किया था। इसके बाद जूनी इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर ने जांच के बाद दोनों प्रमाणपत्रों को निरस्त कर दिया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब संबंधित व्यक्तियों ने आवेदन ही नहीं किया था, तो तत्कालीन एसडीएम अक्षय मरकाम ने ये प्रमाणपत्र किस आधार पर जारी किए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह प्रमाणपत्र कालरा के पक्ष को मजबूत करने के उद्देश्य से बनवाए गए थे, क्योंकि उस समय उनके जाति प्रमाणपत्र की जांच चल रही थी और उनसे समाज के अन्य लोगों के प्रमाणपत्र मांगे गए थे।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 30 सितंबर 2022 को आवेदन और उसी दिन प्रमाणपत्र जारी होना भी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है, क्योंकि सामान्य तौर पर जाति प्रमाणपत्र जारी करने में जांच के बाद समय लगता है। उनका आरोप है कि इन प्रमाणपत्रों के आधार पर कालरा ने उच्च स्तरीय ओबीसी छानबीन समिति के सामने अपना पक्ष मजबूत किया।

इस मामले में एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि तत्कालीन एसडीएम अक्षय मरकाम खुद भी जाति प्रमाणपत्र विवाद में घिरे रहे हैं। मनावर से कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उनके कथित फर्जी एसटी प्रमाणपत्र को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि इंदौर की जूनी इंदौर तहसील से फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। सरकार ने विधानसभा में मामले की जांच कराने की बात कही थी।

कमलेश कालरा के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने जांच की थी। समिति ने इंदौर जिला प्रशासन से रिकॉर्ड मांगा था। प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया कि कालरा के जाति प्रमाणपत्र के मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, हालांकि दायरा पंजी में 9 नवंबर 2009 को लोहार जाति ओबीसी प्रमाणपत्र जारी होने की एंट्री दर्ज है।

कालरा ने जांच के दौरान कहा था कि उनके मूल दस्तावेज वर्ष 2006 में लगी आग में जल गए थे। शिकायतकर्ताओं ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रमाणपत्र वर्ष 2009 में जारी हुआ था, तो उसके दस्तावेज वर्ष 2006 की आग में कैसे नष्ट हो सकते हैं। आरटीआई से मिली जानकारी में यह भी सामने आने का दावा किया गया था कि लोहार जाति ओबीसी सूची में शामिल नहीं है।

इसके बावजूद उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने उपलब्ध रिकॉर्ड और कालरा की ओर से पेश किए गए अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर उनके जाति प्रमाणपत्र को मान्य कर दिया था। अब जयेश राजानी और चंद्रकुमार के प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद इस फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दो प्रमाणपत्र रद्द होने के बाद शिकायतकर्ता सुनील यादव ने अधिवक्ता मनीष यादव के माध्यम से हाईकोर्ट में फिर आवेदन लगाया है। इसमें सवाल उठाया गया है कि जब कालरा के पक्ष में पेश किए गए प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं, तो फिर उनके जाति प्रमाणपत्र पर दोबारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

इस मामले में कमलेश कालरा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। तत्कालीन एसडीएम अक्षय मरकाम ने कहा कि प्रमाणपत्र दस्तावेजों के आधार पर ही जारी किए जाते हैं और उस समय जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए होंगे, उन्हीं के आधार पर प्रमाणपत्र जारी किया गया होगा। वहीं एसडीएम घनश्याम धनगर ने दो प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की पुष्टि की है।

संबंधित समाचार

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकुओं से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकुओं से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

11 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

24 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

30 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

35 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

38 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!