प्रधानमंत्री की अपील का असर: हाईकोर्ट के जस्टिस साइकिल से पहुंचे न्यायालय; तीन किलोमीटर साइकिल से किया सफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का असर अब देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल अपने निवास से साइकिल चलाकर न्यायालय पहुंचे।
दृश्य चर्चा का विषय बन गया
जस्टिस करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर सिविल लाइंस स्थित अपने आवास से हाईकोर्ट पहुंचे। इस दौरान रास्ते में लोगों ने उन्हें साइकिल चलाते देखा और यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया। न्यायालय परिसर में भी कर्मचारी और आमजन इस पहल को लेकर उत्सुक नजर आए।
हर व्यक्ति को ईंधन बचाने की जरूरत
न्यायमूर्ति डीडी बंसल ने कहा कि यह धारणा गलत है कि उच्च पदों पर बैठे लोग साइकिल का उपयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, प्रत्येक व्यक्ति को साइकिल का उपयोग कर पेट्रोल और डीजल की बचत करनी चाहिए। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय हित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रेरणा और पहल
न्यायमूर्ति बंसल ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा से मिली। उनके अनुसार, छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है। इस दौरान कुछ न्यायालय कर्मचारियों ने भी साइकिल से आने-जाने की पहल शुरू की और बैग व टिफिन लेकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे।
प्रधानमंत्री की अपील
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद चर्चा में आई है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और वैकल्पिक ऊर्जा साधनों को अपनाने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इससे न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि देश की विदेशी मुद्रा पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।
संबंधित समाचार

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!