हिंद रक्षक संगठन ने भोजशाला मंदिर घोषित होने पर मनाया जश्न
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने विस्तृत सुनवाई एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के गहन परीक्षण के उपरांत धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित करने पर हिंद रक्षक संगठन द्वारा महू नाका पर भव्य जश्न मनाया गया।
हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य लक्ष्मणसिंह गौड़ ने बताया कि भोजशाला को सनातन धर्म की धरोहर घोषित करने पर महू नाका पर जश्न मनाया गया।
इस दौरान वाग्देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर जश्न मनाकर भव्य आतिशबाजी के साथ मिठाई का वितरण किया गया। विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने इसे सनातन धर्म की जीत बताया।
इस अवसर पर ब्रह्मलीन लक्ष्मणसिंह गौड़ की प्रतिमा को दीपों से सजाया गया। इस दौरान पार्षद योगेश गेंदर, कंचन गिड़वानी, हरप्रीत लूथरा, मीता रामबाबू राठौर सहित बड़ी संख्या में हिंद रक्षक कार्यकर्ता व विशिष्टजन मौजूद थे।
संबंधित समाचार

चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची:इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी:दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण:20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया

इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव:ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!