खबर
Top News

हाई कोर्ट ने कहा- महिला को दोबारा पीड़ित नहीं बनाया जा सकता: धोखेबाज पति को झटका; पत्नी-बेटी को देना होगा ₹20 हजार प्रतिमाह भरण-पोषण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 6:03 pm
शेयर करें:
हाई कोर्ट ने कहा- महिला को दोबारा पीड़ित नहीं बनाया जा सकता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह करने और विवाद खड़ा होने के चर्चित मामले में हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति को पत्नी और नाबालिग पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपए प्रतिमाह देने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने स्पष्ट कहा किसी महिला के साथ धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह किया हो और उससे संतान भी है तो केवल विवाह की वैधता के आधार पर उसे भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। भरण-पोषण से वंचित करना उसे पुनः पीड़ित बनाने के समान है।

मामला उस विवाह से जुड़ा है, जो कोरोना काल में 23 फरवरी 2020 को एक मंदिर में हुआ था। याचिकाकर्ता महिला का आरोप था प्रतिवादी ने स्वयं को हिंदू बताकर उसकी मांग में सिंदूर भरा था। गर्भावस्था के दौरान दस्तावेज देखने पर उसे प्रतिवादी की वास्तविक पहचान का पता चला।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप : याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजेश जोशी ने हाई कोर्ट को बताया जून 2020 में सोनोग्राफी के दौरान आधार कार्ड देखने पर महिला को प्रतिवादी की धार्मिक पहचान की जानकारी मिली।

उन्होंने पति गब्बर उर्फ मुस्तफा से पूछताछ की तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। गब्बार ने कई बार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया रंगपंचमी 2021 के गब्बर ने उसकी दो माह की बच्ची को छीनकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इन घटनाओं के संबंध में विभिन्न थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थीं।

निचली अदालत ने दावा किया था खारिज
कुटुंब न्यायालय ने 26 अगस्त 2023 को महिला को कानूनी रूप से विवाहित नहीं मानते हुए उसके भरण-पोषण के दावे को अस्वीकार कर दिया था। हालांकि नाबालिग पुत्री के लिए मात्र 2 हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण राशि मंजूर की थी। इस आदेश को चुनौती देते हुए महिला ने गब्बर के खिलाफ हाई कोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी।

हाई कोर्ट ने दिया अहम संदेश
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह ने कहा किसी महिला को धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह के लिए प्रेरित किया गया हो और उससे संतान भी हो, तो केवल विवाह की वैधता के तकनीकी प्रश्न के आधार पर उसे भरण-पोषण से वंचित करना न्यायसंगत नहीं होगा। अदालत ने टिप्पणी की ऐसी स्थिति में महिला को भरण-पोषण से वंचित करना उसे पुनः पीड़ित बनाने के समान है।

संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

9 minutes ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

13 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

15 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

20 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

25 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

31 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

33 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

38 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

43 minutes ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 1 hour ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 1 hour ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!