खबर
Top News

कारगिल के ‘कोबरा’ की वीरगाथा: ‘मेरे सामने दुश्मन आया, तो मैंने टपका दिया’; 14 घंटे चढ़कर तोलोलिंग पर फहराया तिरंगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 6:10 pm
शेयर करें:
कारगिल के ‘कोबरा’ की वीरगाथा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
1999 के कारगिल युद्ध में तोलोलिंग टॉप पर तिरंगा फहराने वाले महावीर चक्र विजेता पूर्व नायक दिगेंद्र कुमार ने अपनी जांबाजी के कई किस्से साझा किए। इंदौर प्रेस क्लब के ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘कारगिल युद्ध में हीरो वही बना, जिसके सामने दुश्मन आ गया। मेरे सामने दुश्मन आया, तो मैंने टपका दिया।’

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में उनके जैसे हजारों योद्धा हैं। फर्क सिर्फ इतना था कि उन्हें मौका मिला और कारगिल युद्ध की पहली जीत का पहला तिरंगा फहराने का सौभाग्य उनके हाथ को मिला।

14 घंटे की चढ़ाई, फिर तोलोलिंग पर तिरंगा
दिगेंद्र कुमार ने बताया कि तोलोलिंग टॉप पर कब्जा करना कारगिल युद्ध का बड़ा टर्निंग पॉइंट था। दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच उन्होंने पीछे की ओर से खतरनाक चट्टान पर चढ़ने का फैसला किया।

माइनस तापमान और बर्फबारी के बीच करीब 14 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद वे ऊपर पहुंचे। 90 मीटर लंबी विशेष रस्सी के जरिए उन्होंने बाकी जवानों के लिए भी चढ़ाई का रास्ता तैयार किया।

11 बंकरों को उड़ाने का बनाया प्लान
12 जून 1999 की सुबह उन्होंने अपनी घातक प्लाटून के साथ दुश्मन के ठिकानों पर हमला किया। मेजर विवेक गुप्ता, सूबेदार भंवरलाल और हवलदार सुल्तान सिंह नरवारिया समेत साथियों ने 11 दुश्मन बंकरों को निशाना बनाया। एक-एक बंकर की जिम्मेदारी तय कर जवान आगे बढ़े और आखिरकार तोलोलिंग पर तिरंगा लहराया।

पहली बार बोफोर्स का डायरेक्ट फायर
दिगेंद्र कुमार ने बताया कि कारगिल युद्ध में पहली बार बोफोर्स तोप का इस्तेमाल डायरेक्ट फायर के रूप में किया गया। उनके बताए नक्शे और सटीक लोकेशन के आधार पर तोपखाने ने दुश्मन के ठिकानों पर गोलाबारी की, जिससे पाकिस्तानी सेना के बंकरों को भारी नुकसान पहुंचा।

हवा में पकड़ा था लाइव ग्रेनेड, तभी मिला ‘कोबरा’ नाम
उन्होंने श्रीलंका में ‘ऑपरेशन पवन’ का भी किस्सा सुनाया। उनके मुताबिक एक उग्रवादी ने उनकी जीप पर लाइव ग्रेनेड फेंका। दिगेंद्र ने ग्रेनेड को हवा में ही पकड़कर वापस दुश्मन की ओर फेंक दिया।

इस घटना को देखकर उनके जनरल ने कहा था कि दिगेंद्र नहीं, यह तो ‘कोबरा’ है। तभी से उनके नाम के साथ ‘कोबरा’ जुड़ गया।

‘मध्य प्रदेश हिंदुस्तान का कलेजा है’
मध्य प्रदेश की धरती को नमन करते हुए दिगेंद्र कुमार ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश पूरे हिंदुस्तान का कलेजा है।’ उन्होंने कहा कि इस माटी ने देश को अन्न, धन और वीर योद्धा दिए हैं।

उन्होंने अंत में अपने सैन्य जीवन का जज्बा बताते हुए कहा कि कमांडो का नियम ‘फाइट एंड डेथ’ होता है, लेकिन उनका उसूल हमेशा ‘अटैक एंड फिनिश’ रहा है।

संबंधित समाचार

युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

15 minutes ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

15 minutes ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

16 minutes ago
पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

24 minutes ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

25 minutes ago
रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां
Top News

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

32 minutes ago
ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

about 1 hour ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

about 1 hour ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

about 1 hour ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 1 hour ago
महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप
Top News

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

about 1 hour ago
तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला
Top News

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

about 2 hours ago
सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें
Top News

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

about 2 hours ago
युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता
Top News

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

about 2 hours ago
कमजोर बारिश से खेती पर संकट
Top News

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

about 2 hours ago
गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े
Top News

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

about 2 hours ago
जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी
Top News

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

about 3 hours ago
बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

about 3 hours ago
शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास
Top News

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!