भ्रष्टाचार की हद...विकास प्राधिकरण की सुरक्षा में ही सेंध लगा रहे अधिकारी: ब्लैकलिस्टेड भ्रष्ट कंपनी को फिर भवन और योजनाओं की सुरक्षा देने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अधिकारी वर्ग भ्रष्टाचार में ऐसा डूब चुका है कि खुद अपने ही भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने पर आमादा है। मामला आईडीए का है जहां ब्लैकलिस्टेड भ्रष्ट सिक्योरिटी कंपनी को फिर 350 गार्ड्स सप्लाय करने का ठेका देने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने अपनी जेब भरने के लिए कंपनी के लिए निविदा की शर्त तक को हटा दिया है।
आश्चर्य है कि जिस कंपनी को आईडीए ने 20 नवम्बर 2024 को सिक्योरिटी के लिए चयनित किया था और बाद में उसके लफड़े पता चलने पर ब्लैकलिस्टेड कर दिया था, उसी कंपनी को अब फिर ठेका देने की तैयारी है और इसके लिए निविदा की शर्त हटा दी गई है।
मामला बॉम्बे की बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एजेंसी का है जिस पर नई दिल्ली के शिक्षा विभाग, अहमदाबाद के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा फर्जी बिल लगाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत न रखने, भ्रष्ट गार्ड्स को रखने जैसे मामलों के सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था।
इस कंपनी को मप्र में भी ब्लैकलिस्टेड किया जा चुका है। भोपाल में इस कंपनी ने 8.23 लाख के फर्जी बिल लगाए थे जो जांच में पकड़ा गए थे और इसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इसके बाद 20 नवम्बर 2024 को इंदौर में आईडीए ने भी इसका चयन कर लिया और बाद में जब इसके खिलाफ कोर्ट में चल रहे प्रकरणों का पता चला तो ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया।
आईडीए को पता चला था कि शासन और खाद्य निगम से कंपनी द्वारा की गई फर्जी बिलिंग और भ्रष्टाचार के अन्य मामले हैं। ये कहा गया था कि निविदा की शर्तों के अनुसार निविदाकर्ता को ब्लैकलिस्टिंग या दंड का पूर्ण विवरण देना होता है लेकिन यदि कंपनी ने अपने तकनीकी प्रस्ताव में इन्हें छिपा लिया है तो ये निविदा की शर्त क्र. 14 का उल्लंघन है।
लेकिन अब इस कंपनी को फिर से आईडीए भवन समेत विभिन्न कार्यालयों और योजनाओं की जिम्मेदारी का ठेका देने की तैयारी की जा रही है। कंपनी से आईडीए 350 से ज्यादा गार्ड्स लेगा और उन्हें तैनात करेगा।
परमार का खेल
आईडीए के चीफ फाइनेंस ऑफिसर भूपेंद्र परमार ने पिछले दिनों कंपनी के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार कर लिया और उसे वे नियमों के विपरित खुद लेकर आईडीए अध्यक्ष संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के पास लेकर गए जबकि ये फाइल उन्हें सीईओ के मार्फत भेजना थी।
उनकी टिप जरूरी थी। इसमें परमार ने एक और खेल किया है। उन्होंने वो शर्त ही हटा दी जिसमें कहा गया था कि कंपनी क्यों ब्लैकलिस्टेड हुई और उस पर कोर्ट में कोई केस चल रहा हो तो उसकी जानकारी जरूरी थी। यानी अब बॉम्बे की बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एजेंसी का रास्ता साफ करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। परमार का तबादला हो चुका है।
कंपनी ब्लैक लिस्टेड है ही नहीं
मामले में सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने कहा कि कंपनी ब्लैकलिस्टेड नहीं है। गलत जानकारियां दी जा रही है। इसलिए उसे आईडीए ठेका देने की तैयारी कर रहा है। आईडीए की सीएफओ यानी चीफ फाइनेंस आफिसर दिव्या शर्मा ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। अभी ज्वाइन ही किया है। मामला देखूंगी तब बता पाऊंगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!