वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज: सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गांधीसागर दौरे के दौरान दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। करीब ₹11,500 करोड़ के पंप्ड हाइड्रो मेगा प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने जाते समय मुख्यमंत्री फिल्मी गीत 'बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं...' गुनगुनाने लगे।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री का यह खुशमिजाज अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री जिस गीत में 'प्यार का तोहफा' गुनगुना रहे थे, उसी दौरे में वे गांधीसागर की महत्वाकांक्षी ऊर्जा परियोजना का जायजा लेने पहुंचे थे। ऐसे में गीत के बोल और क्षेत्र को मिलने वाली विकास की सौगात का संयोग भी चर्चा में है।
1,920 मेगावाट क्षमता का प्रोजेक्ट
गांधीसागर में करीब ₹11,500 करोड़ के निवेश से विकसित हो रही पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की क्षमता 1,920 मेगावाट होगी। परियोजना के तहत अतिरिक्त बिजली का उपयोग पानी को ऊंचाई पर पहुंचाने में किया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर इसी पानी से बिजली पैदा होगी। योजना के अनुसार, परियोजना लगातार छह घंटे तक पूरी क्षमता से बिजली उपलब्ध करा सकेगी।
इस परियोजना से प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने, नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर उपयोग और ऊर्जा भंडारण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
साथ ही निर्माण गतिविधियों से गांधीसागर क्षेत्र में रोजगार और स्थानीय कारोबार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री के गीत वाला वीडियो उनके दौरे की सबसे दिलचस्प झलक बनकर सामने आया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!