धर्मस्थल विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब इस दिन होगी सुनवाई: इस जगह इबादत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।
5 अगस्त से लगातार सुनवाई टलने के बाद अब दोनों पक्षों को करीब दो महीने और इंतजार करना होगा। अगली सुनवाई में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
भोजशाला परिसर में प्रत्येक शुक्रवार होने वाली नमाज को लेकर विवाद और आपत्तियां बनी हुई हैं। खसरा नंबर 612 में स्थित स्थल पर शुक्रवार को नमाज की व्यवस्था की जाती है। हिंदू पक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है।
100 मीटर के दायरे का हवाला देकर विरोध
हिंदू पक्ष का कहना है कि खसरा नंबर 612 में स्थित स्थान भोजशाला परिसर के पीछे 100 मीटर के दायरे में आता है। ऐसे में यहां प्रत्येक शुक्रवार नमाज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
मंदिर पक्ष की ओर से इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से संरक्षित स्मारक से जुड़े नियमों और प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की जाती रही है।
कई स्तरों पर दिए जा चुके हैं ज्ञापन
हिंदू पक्ष की ओर से इस मुद्दे को लेकर प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सहित विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन दिए जा चुके हैं।
पक्ष का कहना है कि संरक्षित स्मारक की प्रकृति और उसके आसपास लागू नियमों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
वहीं, मुस्लिम पक्ष खसरा नंबर 612 में शुक्रवार की नमाज की व्यवस्था को लेकर अपना पक्ष रखता रहा है। दोनों पक्षों के बीच यह मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है।
29 अक्टूबर की सुनवाई पर टिकी नजर
अब सुप्रीम कोर्ट में 29 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर दोनों पक्षों की नजरें टिकी हैं। अगली सुनवाई तक खसरा नंबर 612 में शुक्रवार की नमाज की मौजूदा व्यवस्था जारी रहने की संभावना है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के अगले निर्देश के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!