करंट का कहर: हर 8 घंटे में जा रही एक जान; लटकते तार और जर्जर खंभे बने मौत का जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में बिजली सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य में बिजली हादसों के कारण हर दिन औसतन तीन लोगों की मौत हो रही है। यानी हर आठ घंटे में एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहा है। इसके बावजूद सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में लटकते बिजली के तार और जर्जर खंभे लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।
बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ा
बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। जलभराव वाले क्षेत्रों में खुले तार और क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे कभी भी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में मुख्य सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में बिजली के तारों का जाल साफ दिखाई देता है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से पर्याप्त सुधार नहीं किए जा रहे हैं।
चेतावनी भी बेअसर
मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एमपीईआरसी) ने बिजली सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कंपनियों को कई बार निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। आयोग की चेतावनियां कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं।
रिपोर्ट में सामने आई चिंताजनक तस्वीर
एमपीईआरसी की वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक साल के दौरान कुल 1,963 बिजली दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इन हादसों में 1,102 लोगों की मौत हुई, जबकि 329 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में प्रतिदिन औसतन तीन लोगों की जान बिजली हादसों में जा रही है। यह स्थिति बिजली सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
बेजुबान जानवर भी हो रहे शिकार
बिजली विभाग की लापरवाही का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार बीते एक वर्ष में 1,492 पशुओं की मौत भी करंट लगने और अन्य बिजली दुर्घटनाओं के कारण हुई है। खुले तार, टूटे खंभे और असुरक्षित विद्युत ढांचा पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
एमपीईआरसी ने साफ किया है कि यदि बिजली कंपनियां सुरक्षा मानकों और आयोग के निर्देशों का पालन नहीं करती हैं तो बिजली अधिनियम-2003 के तहत संबंधित कंपनियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बिजली सुरक्षा को लेकर लगातार सामने आ रहे ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में हादसों का यह सिलसिला और गंभीर रूप ले सकता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!