स्काडा सिस्टम बंद करके जांच का खेल: खेतों तक नहीं पहुंचा पानी; ठेकेदार कंपनी को बचाने के लिए लीकेज खोज रहा एनवीडीए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
2100 करोड़ की नर्मदा-गंभीर-मालवा लिंक परियोजना तीन वर्ष से दम तोड़ती जा रही है। इस वर्ष तो एक महीने बाद भी सिंचाई के लिए पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाया है। इसके लिए सबसे बड़ी दोषी पावर लिंकर ठेकेदार कंपनी है और इसे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के इंजीनियर और अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं।
यह साबित हो चुका है कि यह कंपनी जब तक रहेगी परियोजना इसी तरह से बर्बाद होती जाएगी और किसानों को कभी भी इतनी महंगी योजना से मिलने वाला पानी नहीं मिल पाएगा।
इस ठेकेदार कंपनी के खिलाफ आवाज उठाते हुए किसानों और भारतीय मजदूर संघ ने कहा, कंपनी को हटाए बिना समाधान नहीं है। करीब 2100 करोड़ रुपए की लागत से बनी नर्मदा-गंभीर-मालवा लिंक सिंचाई परियोजना से मुख्यमंत्री की घोषणा के एक माह बाद भी किसानों को पूरी क्षमता से पानी नहीं मिल पाया है।
कई इलाकों में पानी पहुंचा ही नहीं, जिससे सैकड़ों एकड़ में फसलें बर्बाद होने की शिकायतें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर से पानी छोड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसानों का कहना है कि इनका पालन अब तक नहीं हुआ है।
कंपनी की विफलता के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई... परियोजना के संचालन और रखरखाव का ठेका नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने चेन्नई की कंपनी पावर लिंकर को दिया है। आरोप है कि कंपनी की विफलता के बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके उलट प्राधिकरण के अधिकारी कंपनी के प्रबंधक के साथ सुबह से देर रात तक पाइपलाइन का लीकेज खोजने में जुटे हैं। जानकारों के मुताबिक कंपनी को रखरखाव के लिए चार से पांच माह का समय मिला था।
मैन्युअल जांच, स्काडा बंद.. परियोजना की स्काडा ऑनलाइन कंप्यूटराइज्ड प्रणाली से पाइपलाइन और पंपिंग स्टेशनों की हर गतिविधि और लीकेज की जानकारी तुरंत मिल जाती है। बताया जा रहा है कि यह प्रणाली बंद है। कहा जा रहा है कि इसे ठेकेदार कंपनी ने जानबूझकर बंद कराया।
इसे चालू करने के बजाय पुरानी मैन्युअल पद्धति से पानी की क्षमता में कमी की जांच की जा रही है। यह जांच गुरुवार से शुरू हुई है, जिसमें इंदौर और धामनोद के अधिकारी पंपिंग स्टेशन पर जांच कर रहे हैं। इस जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह उठ रहे सवाल
परियोजना का संचालन और मेंटेनेंस सही है तो फिर कमांड एरिया में एक माह बाद भी पानी क्यों नहीं पहुंचा?
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अफसरों द्वारा क्यों सरकार से बार-बार झूठ बोला जा रहा है?, क्यों नहीं सरकार को परियोजना का संचालन कर रही ठेकेदार कंपनी के काले कारनामों से अवगत कराया जा रहा है?
स्काडा प्रणाली क्यों बंद है और इसे चालू क्यों नहीं किया जा रहा?
तीन वर्षों की विफलता के बाद भी कंपनी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
इस संबंध में कंपनी और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन परियोजना के एसडीओ मोतीराम कीर ने फोन का कोई जवाब नहीं दिया।
ब्लैकलिस्ट कर अनुबंध समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा
किसानों के अनुसार पानी छोड़ते ही पाइपलाइन और वाल्व फटने से जगह-जगह बड़े लीकेज शुरू हो जाते हैं और पानी बह जाता है। युवा किसान नेता मनीष ने बताया कि इंगोरिया गांव के किसानों को समय पर पानी नहीं मिला। किसानों ने सवाल उठाया है कि सब कुछ जानते हुए भी सरकार ठेकेदार कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही और उसे ब्लैकलिस्ट कर अनुबंध समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा है।
किसान नेताओं और भारतीय मजदूर संघ का कहना है कि जब तक यह कंपनी रहेगी परियोजना सफल नहीं हो सकती। उनका आरोप है कि कंपनी के प्रबंधक कथित रूप से आर्थिक अपराध के मामलों से जुड़े बताए जाते हैं और कंपनी पर कर्मचारियों व मजदूरों का कई माह का वेतन बकाया है। किसानों का कहना है कि तीन वर्षों से सिंचाई के समय पानी नहीं मिलने से उन्हें हर साल नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!