अंतिम संस्कार के दौरान बह गई चिता: तेज बारिश से उफनाए नाले में अधजला शव बहा; ग्रामीणों ने दोबारा कराया दाह संस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। जिले के जामला गांव में तेज बारिश के बीच एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान पास का नाला अचानक उफान पर आ गया।
तेज बहाव में जलती चिता बह गई और अधजला शव पानी में बहने लगा। परिजनों और ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर शव को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर दोबारा चिता सजाकर अंतिम संस्कार पूरा किया।
तेज बारिश से पहाड़ी नाला आया उफान पर
ग्राम जामला के खाड़ापुरा मोहल्ले निवासी बुजुर्ग बापूसिंह का निधन होने के बाद परिजन उन्हें गांव के मुक्तिधाम लेकर पहुंचे थे। मुखाग्नि दिए जाने के कुछ ही देर बाद लगातार बारिश के कारण पास का पहाड़ी नाला उफान पर आ गया। देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि जलती चिता बह गई। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने दिखाया साहस
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उफनते पानी में उतरकर अधजले शव को बाहर निकाला। इसके बाद सुरक्षित स्थान पर नई चिता तैयार की गई और पूरे विधि-विधान के साथ दोबारा अंतिम संस्कार किया गया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विधानसभा क्षेत्र की घटना
यह घटना नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विधानसभा क्षेत्र में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि मुक्तिधाम का निर्माण सुरक्षित स्थान पर किया गया होता तो ऐसी दर्दनाक स्थिति पैदा नहीं होती।
मुक्तिधाम का स्थान सुरक्षित नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के मौसम में नाले के उफान की आशंका के बावजूद मुक्तिधाम का स्थान सुरक्षित नहीं है। उनका कहना है कि विकास कार्यों के दावों के बावजूद आज भी गांव में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत व्यवस्था सुरक्षित नहीं है।
घटना के संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश भंवर ने कहा कि उन्हें गांव में एक बुजुर्ग की मृत्यु की जानकारी थी, लेकिन घटना के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं थी।
सुरक्षित स्थान पर स्थायी मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए
घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए गांव में सुरक्षित स्थान पर स्थायी मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी पीड़ादायक परिस्थिति का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!