क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का तुरंत किया जाए निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम मुख्यालय में वार्ड क्रमांक 82 की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें मुख्य रूप से वार्ड 82 के पार्षद और जोन 14 के अध्यक्ष नितिन शर्मा मौजूद थे।
बैठक के दौरान क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, चल रहे निर्माण कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी न की जाए।
चर्चा के दौरान वार्ड की सड़कों, पानी की सप्लाई और ड्रेनेज जैसी आवश्यक सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पार्षद नितिन शर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से महापौर को अवगत कराया, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि जनता को मिलने वाली सुविधाओं में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और जो भी काम अधूरे पड़े हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ खत्म करें। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड की व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारना और विकास की गति को तेज करना रहा, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!