पिता की नाराजगी बनी जानलेवा: ससुराल विवाद के बाद तनाव में युवक ने जहर खाया; इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक तनाव से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
भंवरकुआ थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विशाल (35) पुत्र अर्जुन गेहलोत, निवासी एकता नगर के रूप में हुई है। जहर सेवन के बाद परिजन और दोस्तों ने उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विशाल पिछले कुछ दिनों से गहरे मानसिक तनाव में था। करीब 15 दिन पहले डिलीवरी को लेकर उसका ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था, जिसमें उसने आवेश में आकर अपशब्द कह दिए थे। इस बात से उसके पिता अर्जुन गेहलोत नाराज हो गए और उन्होंने उससे बातचीत बंद कर दी।
दोस्तों के मुताबिक, विशाल लगातार अपने पिता से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। उसने कई बार फोन किए और मैसेज भी भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस उपेक्षा से वह मानसिक रूप से टूट गया। इसी बीच सोमवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
घटना के बीच एक और विडंबना यह रही कि पांच दिन पहले ही विशाल के घर बेटे का जन्म हुआ था। उसकी पत्नी फिलहाल राजस्थान के भवानी मंडी स्थित मायके में है। बेटे के जन्म की खुशियां मनाने से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सूचना मिलने पर पहले तो मृतक के पिता इंदौर आने को तैयार नहीं हुए, लेकिन बाद में वे पहुंचे। परिवार में विशाल का एक बड़ा भाई भी है, जो नागदा में रहता है। पिता पेशे से मकान ठेकेदार बताए गए हैं।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!