बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी: राजा जायसवाल का बेटा अंकुश भी दांवबाज; भांग की दुकान में लूट रहा ग्राहकों को
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड पर बेटमा के सामने अमन-चमन टेकरी पर अवैध और अय्याशी का अड्डा नंदी हिल्स रिसोर्ट्स एंड रेस्टॉरेंट बनाकर चर्चा में आया उम्रदराज राजा जायसवाल जितना दांवबाज है, उससे ज्यादा बेटा अंकुश है।
वो चिमनबाग चौराहा के समीप दो माह पूर्व ही खुली भांग की दुकान पर बैठता है और यहां ठंडाई और भांग के गिलास के नाम पर ग्राहकों को सरेआम लूट रहा है। इस दुकान पर अक्सर विवाद होता है और अंकुश के कर्मचारी ग्राहकों से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
मतलब ये है कि बाप राजा जायसवाल जितना नंबरी है, बेटा अंकुश दस नंबरी है। राजा की शह पर ही वो अपनी चिमनबाग चौराहा के नजदीक दो माह पूर्व खुली भांग की दुकान पर ग्राहकों को सरेआम लूट रहा है।
वो भांग वाला और भांगरहित ठंडाई का गिलास की कोई तय कीमत नहीं लेता, भले ही बोर्ड पर उसने कीमत 30 रुपए लिखी हो। किसी से 50 रुपए तो किसी से 60-70 रुपए तक प्रति गिलास वसूलता है। जब ग्राहक आपत्ति लेता है तो अंकुश के इशारे पर उसके कर्मचारी ग्राहक से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
दुकान पर आए दिन विवाद होते हैं व ग्राहकों के साथ मारपीट की जाती है। इस प्रतिनिधि ने खुद देखा कि दुकान पर अंकुश ने ग्राहकों से न केवल बदतमीजी की बल्कि मनमाने पैसे वसूले। नहीं देने पर दो हाथ देने की धमकी दी।
बेचारा ग्राहक घबराया और एक गिलास भांग के 60 रुपए देकर चला गया। जाते-जाते उसने कहा कि इसने तो भांग का असर ही खत्म कर दिया। ये घटना एक बार की नहीं है, अंकुश यहां दिनभर बैठता है और ग्राहकों के साथ ऐसी ही बदतमीजी करता है।
उसके कर्मचारी हथियार भी रखते हैं और ग्राहकों को धमकाते हैं। जितना अंकुश ग्राहकों के साथ अभद्रता करता है, वैसा ही बाप राजा जायसवाल भी है। वो भी ऐसी ही ओछी हरकतों पर बहुत जल्दी ही उतर आता है। दिक्कत ये है कि इस क्षेत्र में और कोई भांग की दुकान नहीं है, इसलिए शौकीन इसी दुकान पर मजबूरी में आते हैं जिसका फायदा ये दोनों बाप-बेटे उठाते हैं।
1.50 करोड़ में दो दुकानें क्यों खरीदी?
दोनों बाप-बेटे ने दो माह पूर्व जो भांग की दुकान शुरू की है, उसे उन्होंने 1.50 करोड़ में खरीदा है। ये दो दुकानें हैं। एक दुकान की कीमत यहां अधिकतम 50 लाख रुपए है। दो दुकानों की कीमत 1 करोड़ रुपए होती है।
लेकिन दोनों बाप-बेटे ने 50 लाख रुपए ज्यादा दिए हैं तो क्यो? ये सवाल पूरे क्षेत्र के दुकानदारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि दोनों बाप-बेटे जरूर कुछ और गड़बड़ कर रहे होंगे, इसलिए दुकानों के लिए 50 लाख रुपए ज्यादा दिए हैं।
चूंकि ये मेनरोड है और यहां से दिनभर हजारों लोग गुजरते हैं, इन बाप-बेटों का कोई न कोई आर्थिक खेल जरूर होगा। लोग ये भी बोल रहे हैं कि जायसवाल बाप-बेटे दुकान के आगे फुटपाथ पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका आसपास के दुकानदार विरोध कर रहे हैं। वो उन्हें गुंडों से पिटवाने की धमकी देते हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!