कान्ह नदी का बदलेगा स्वरूप: कृष्णपुरा से लोखंडे पुल तक होगा कायाकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कान्ह नदी का स्वरूप बदलने के लिए नगर निगम ने अपने प्रयासों को और अधिक पुख्ता किया है। निगम मुख्यालय स्थित कृष्णपुरा पुल से लेकर लोखंडे पुल तक फैले 1200 मीटर के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में नदी के कायाकल्प की दिशा में काम चल रहा है।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य नदी के किनारों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही उसे एक व्यवस्थित और साफ-सुथरा रूप देना है, जिससे शहर की जल संरचना को नया जीवन मिल सके।
दोनों किनारों पर रिटेनिंग वाल और वाल पिचिंग का चल रहा कार्य
परियोजना की कार्ययोजना के तहत नदी के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वाल और वाल पिचिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है, ताकि नदी का तट सुरक्षित और व्यवस्थित रह सके।
इस कार्य का सबसे महत्वपूर्ण पहलू नदी के प्रदूषण को दूर करना है। इसके लिए नगर निगम सीवरेज के ग्रे वॉटर को नदी की मुख्य धारा से अलग कर रहा है।
व्यवस्था यह की गई है कि सीवरेज के पानी को उपचारित करने के बाद ही साफ जल को नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इससे नदी की स्वच्छता सुनिश्चित होगी और उसका सौंदर्य भी निखरेगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को इस निर्माणाधीन स्थल का अवलोकन किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
वर्तमान में जो काम चल रहा है, उसे पूरी तरह व्यवस्थित होने में लगभग 15 महीने का समय लगेगा। महापौर ने मानसून के मौसम को देखते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रिटेनिंग वाल और पिचिंग के काम में गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन किया जाए, ताकि भारी बारिश के दौरान नदी में जल प्रवाह बढ़ने की स्थिति में निर्माण कार्य सुरक्षित रहे और किसी भी प्रकार की क्षति न हो।
यह परियोजना केवल नदी के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जल प्रबंधन के एक प्रभावी मॉडल के रूप में भी विकसित की जा रही है, जो भविष्य में इंदौर के पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ये रहे मौजूद... निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और नगर निगम के संबंधित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!