खबर
Top News

जिलाबदर बदमाश ने प्रेमिका संग मिलकर किया लूट का प्रयास: पुलिस चेकिंग पाइंट का डर भी नहीं रहा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 2:31 pm
शेयर करें:
जिलाबदर बदमाश ने प्रेमिका संग मिलकर किया लूट का प्रयास

डिलीवरीबॉय का 2 किमी पीछा कर गिराया, युवती ने पीड़ित को पकड़ा और बदमाश ने चाकू निकालकर धमकाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधियों की निगरानी और जिलाबदर बदमाशों पर पुलिस की नजर को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ पुलिस रात में चेकिंग पाइंट और गश्त के जरिये अपराध रोकने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ एक जिलाबदर बदमाश अपनी प्रेमिका के साथ शहर में घूमता रहा और फूटी कोठी रोड पर डिलीवरीबॉय को लूटने का प्रयास किया।

बदमाश और उसकी साथी युवती ने डिलीवरीबॉय का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया और ओवरटेक कर उसे गिरा दिया। इसके बाद युवती ने उसे पकड़ लिया, जबकि बदमाश ने कमर में छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया। पीड़ित ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी गाड़ी छोड़ी और जान बचाकर भागा। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जिलाबदर बदमाश फरार है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 2.45 बजे अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित फूटी कोठी रोड पर हुई। फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाला पीयूष ऑर्डर लेकर हवा बंगला की ओर जा रहा था। महू नाका के पास स्कूटर सवार युवक-युवती ने उसका पीछा करना शुरू किया।

दोनों ने आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन शंका होने पर उसने वाहन नहीं रोका। इस पर आरोपियों ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया और फूटी कोठी के पास ओवरटेक कर उसे गिरा दिया।

स्कूटर युवती चला रही थी, जिसने पीयूष को पकड़ लिया, वहीं उसके साथी बदमाश ने चाकू निकालकर हमला करना चाहा, लेकिन उसने किसी तरह युवती की पकड़ से खुद को छुड़ाया और गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस ने आसपास के इलाकों में तत्काल नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच 60 फीट रोड पर युवती को स्कूटर सहित पकड़ लिया।

उसकी पहचान पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार घटना के समय वह शराब के नशे में थी। वहीं उसके साथी आरोपी की पहचान प्रिंस पिता आनंद विश्नार निवासी गाड़ी अड्डा, रावजी बाजार के रूप में हुई है।

पुलिस निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
जिलाबदर आरोपी का शहर में घूमना और फिर वारदात करना पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस की ओर से नियमित कॉम्बिंग गश्त और अपराधियों की चेकिंग की जाती है, लेकिन इसके बावजूद प्रिंस शहर में मौजूद रहा। अब पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। रावजी बाजार पुलिस को भी उसकी जानकारी भेजी गई है।

पिछले महीने ही किया था जिलाबदर
पूछताछ में पलक ने बताया उसने और प्रिंस ने रात में शराब पी थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग जगह घूमते रहे। प्रिंस के खिलाफ रावजी बाजार, जूनी इंदौर और भंवरकुआं थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। खास बात यह कि प्रिंस को करीब एक महीने पहले ही जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह शहर में मौजूद रहकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 15 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 15 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 15 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 15 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 15 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 15 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 15 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 15 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 15 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 15 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 16 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 16 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 16 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!