ट्रॉली बैग की गुप्त कैविटी में छिपा था मादक पदार्थ: कई किलो मेथामफेटामाइन के साथ रेलवे स्टेशन पर महिला को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर डीआरआई ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री के ट्रॉली बैग से 6.325 किलो मेथामफेटामाइन जब्त किया है। महिला नई दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। ड्रग को बैग के अंदर बनाई गई गुप्त कैविटी में छह पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई ‘ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर’ के तहत की गई।
गुप्त सूचना पर स्टेशन पर बिछाया जाल
DRI को सूचना मिली थी कि एक महिला ट्रेन के जरिए बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जा रही है। इसके बाद टीम ने भोपाल जंक्शन पर निगरानी शुरू की। संदिग्ध महिला की पहचान के बाद उसके काले रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई।
बैग के अंदर बना रखी थी सीक्रेट कैविटी
तलाशी के दौरान बैग में एक ऐसी गुप्त जगह मिली, जिसे सामान्य जांच में आसानी से नहीं देखा जा सकता था। कैविटी के अंदर भूरे रंग की टेप से लिपटे छह पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ बरामद हुआ।
डीआरआई ने मौके पर एनडीपीएस फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की, जिसमें पदार्थ की पहचान मेथामफेटामाइन के रूप में हुई। वजन करने पर कुल 6.325 किलो ड्रग बरामद हुई।
महिला गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा कनेक्शन की भी जांच
डीआरआई ने नशीला पदार्थ जब्त कर महिला को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान ग्रेटर नोएडा से चार नाइजीरियाई नागरिकों को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क और ड्रग की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोती को दुलारकर जताया स्नेह; बहू ने छुए पैर
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!