महाभिषेक जयकारों के साथ निकली डोली यात्रा: बद्रीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

3-4 नए नाम रडार पर, एफआईआर में एसआईटी नाम करेगी शामिल
खुलासा फर्स्ट, चमोली।
बद्रीनाथ में भगवान नर-नारायण का 2 दिवसीय जन्मोत्सव रविवार से शुरू हो गया। जन्मोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान नर-नारायण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।
रावल जी ने भगवान नर-नारायण का अभिषेक और विशेष पूजन किया। इसके बाद भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली को सजाकर माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना किया गया। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर भगवान नर-नारायण ने अपनी माता मूर्ति देवी के दर्शन किए और कुछ समय उनके सानिध्य में विराजमान रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान नर-नारायण और माता मूर्ति देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के नायब रावल ने भगवान बदरीनाथ, माता मूर्ति देवी और भगवान नर-नारायण का विधिवत पूजन किया।
पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूजन के बाद भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंची। यहां धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान ने माता मूर्ति देवी के दर्शन किए। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।
आज लीला ढूंगी जाएगी डोली... जन्मोत्सव के दूसरे दिन भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली बदरीनाथ धाम से बामणी गांव स्थित लीला ढूंगी ले जाई जाएगी। इसे भगवान नर-नारायण का जन्मस्थान माना जाता है। यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
नर-नारायण को विष्णु का अवतार मानने की मान्यता... धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान नर-नारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। बदरीनाथ क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं में नर-नारायण का विशेष महत्व है। जन्मोत्सव के दौरान हर साल उत्सव डोली को विभिन्न धार्मिक स्थलों तक ले जाकर परंपरागत पूजा-अर्चना की जाती है।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामला: नौटियाल ने पूछताछ में किया खुलासा
श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान सामग्री चोरी के हाईप्रोफाइल मामले में शुरुआती गिरफ्तारियों के बाद अब जांच का फोकस उन लोगों पर आ गया है, जो मंदिर में चढ़ावे की गिनती और उसकी निगरानी की प्रक्रिया से सीधे जुड़े थे।
एसआईटी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों और निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद चोरी का खेल आखिर कैसे चलता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में कई ऐसे संदिग्ध सामने आए हैं, जिनकी भूमिका अब गहराई से जांची जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मुकदमे में 3 से 4 नए नाम जुड़ सकते हैं।
इनमें कुछ प्रभावशाली लोग भी हो सकते हैं। एसआईटी यह भी जांच रही है कि कहीं किसी की मिलीभगत या जानबूझकर की गई लापरवाही ने चोरी के लिए रास्ता तो नहीं बनाया।
गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी... चमोली पुलिस अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें मंदिर समिति अध्यक्ष के पीए प्रमोद नौटियाल और वीआईपी दर्शन के बहाने चोरी करने वाला जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार शामिल हैं।
मंदिर समिति के एक अन्य कर्मचारी की गिरफ्तारी भी पहले हो चुकी है। अब एसआईटी इन आरोपियों से हुई पूछताछ को सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल डेटा और बरामद सामग्री से मिलाकर देख रही है।
जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की घटनाएं अलग-अलग हुईं या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था।
अब ‘कड़ी से कड़ी’ जोड़ रही SIT एसआईटी का फोकस फिलहाल पुराने रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल डेटा की पड़ताल पर है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आए नामों और तथ्यों का भी स्वतंत्र रूप से सत्यापन किया जा रहा है।
जांच में सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट और निरीक्षक महादेव प्रसाद उनियाल की एसआईटी अलग-अलग कड़ियों को जोड़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच का दायरा शुरुआती आरोपियों से आगे बढ़ चुका है।
3-4 नए नाम जुड़ने के संकेत... पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच आगे बढ़ने के साथ तीन से चार नए संदिग्धों के नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि इनकी भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
अगर एसआईटी को इन लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो उन्हें मुकदमे में आरोपी बनाया जा सकता है। ऐसे में जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंच सकती है, जिनकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर चढ़ावे की सुरक्षा, गिनती और निगरानी से जुड़ी थी।
आस्था से जुड़े मामले में अब जिम्मेदारी तय करने पर जोर... बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी का मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है। यह सीधे श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़ा मामला है।
यही वजह है कि एसआईटी अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी करने वालों के साथ-साथ व्यवस्था में मौजूद किस स्तर की चूक या मिलीभगत ने इस पूरे खेल को संभव बनाया।
जांच अगर इस दिशा में आगे बढ़ती है तो आने वाले दिनों में मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं और कार्रवाई का दायरा शुरुआती तीन आरोपियों से काफी आगे जा सकता है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!