खबर
Top News

भक्तों ने ली शपथ: खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 3:21 pm
शेयर करें:
भक्तों ने ली शपथ

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के लिए सड़क पर उमड़ा आस्था का सैलाब

5 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया मूल स्थान पर भव्य मंदिर बनाने का संकल्प

गूंजी हनुमान चालीसा, रामधुन के साथ बही भजनों की स्वर लहरियां, मातृशक्ति भी मैदान में

संतों की जिला प्रशासन को खुली चुनौती...दिन के उजाले में हटाकर दिखाएं मूर्ति

विश्व हिंदू परिषद ने चेताया, प्रतिमा को हाथ भी लगाया तो अगली बार जुटेंगे 50 हजार लोग

‘संकल्प' के आगे झुकेगा प्रशासन? खड़े हनुमान के लिए सड़क पर उतरीं हजारों महिलाएं और संत

महाकाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले संत-‘प्रशासन भक्तों की भावनाओं से न खेले, मुख्यमंत्री तक पहुंचे बात'

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खड़े हनुमान मंदिर को बचाने के लिए बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। करीब एक किलोमीटर के दायरे में पैर रखने की जगह नहीं थी, जहां बच्चे, महिलाएं और संत-महात्मा सिर्फ एक सुर में हनुमानजी को वहीं स्थापित रखने की मांग कर रहे थे।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आस्था से समझौता नहीं करेंगे। मसला सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को हटाए जाने का है। इस प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को पूरा शहर ही एक तरह से सड़क पर उतर आया।

सकल हिंदू समाज और साधु-संतों के आह्वान पर हुए इस महा-आंदोलन में 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। संतों की मौजूदगी में संकल्प लिया गया कि हनुमानजी की प्रतिमा को उसी स्थान पर रखते हुए भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

प्रशासन की ओर से एसडीएम को बाबा महाकाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई रोकने की मांग की गई है। साथ ही जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात भी इस चेतावनी के साथ कही गई कि अन्यथा अगली बार 5 नहीं 50 हजार राम और हनुमानजी के भक्त जुटेंगे। सीने पर गोली भी खाएंगे, लेकिन मूर्ति नही हटने देंगे, न मंदिर। अब देखना है कि आस्था के समक्ष प्रशासन झुकेगा या नही?

खड़े हनुमान मंदिर को दूसरी जगह ले जाने के फैसले के खिलाफ बुधवार को आस्था का सैलाब अवंतिकापुरी में उमड़ पड़ा। सकल हिंदू समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में साधु-संत भी इसमें शामिल हुए। साधु-संतों के नेतृत्व में जुटे 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि हनुमानजी की प्रतिमा को किसी भी हाल में हटने नहीं दिया जाएगा।

हनुमान चालीसा का पाठ व राम-हनुमानजी के भजनों के बीच दोपहर 1 बजे भक्तों ने मुठ्ठी बांधकर शपथ ली। भक्तों ने शपथ ली कि मंदिर को यथास्थान पर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। हम सीने में गोली खाने को तैयार है, लेकिन खड़े हनुमान को हटाने नही देंगे।

खड़े हनुमान मंदिर पर बुधवार सुबह से भक्तों का आना शुरू हो गया था। मंदिर के आगे मंच पर संतों की मौजूदगी में हनुमान चालीसा और भजन गूंज रहे थे। 1 बजते-बजते तो 5 हजार से ज्यादा भक्त इकट्ठा हो गए। ये सभी सकल हिंदू समाज और संतों के नेतृत्व में मंदिर विस्थापन का विरोध करने पहुंचे थे।

हिंदू समाज द्वारा मंदिर के समर्थन में आने के लिए भक्तों को आह्वान किया गया था। मंदिर से कंठाल चौराहे तक यानी 300 मीटर सड़क पर 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इकठ्ठा हो गए। खड़े हनुमान मंदिर को अपने ही स्थान पर ही बनाए रखने समर्थन में 5 हजार से ज्यादा पुरुष, युवा, महिलाओं के साथ बच्चे भी पहुंचे थे।

श्रद्धालुओं ने खड़े हनुमान मंदिर को यथा स्थान पर रखते हुए भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। एसडीएम एलएन गर्ग को बाबा महाकालेश्वर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा नहीं हटाने की मांग की गई। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की मांग मुख्यमंत्री और संबंधित मंच तक पहुंचाएगा।

इस संबंध में जो भी निर्णय होगा, लोगों को समय रहते अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर विरोध स्वरूप पूर्व में महाकाल मंदिर तक पैदल मार्च की तैयारी भी थी, लेकिन अंत में योजना बदलकर मंदिर के पास ही ज्ञापन दिया गया। मंच पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, महेश आंजना, श्रीकृष्ण गोपालदास महाराज, सुमन माली, शिवेंद्र तिवारी, शैलू यादव, संतोष व्यास आदि मौजूद रहे।

खबरदार सरकार, अब 5 नहीं 50 हजार भक्त आएंगे
अगली बार 5 हजार नहीं 50 हजार भक्त बाबा के लिए आएंगे। ये चेतावनी कल खड़े हनुमान मंदिर के विस्थापित होने के विरोध में जुटी भीड़ ने दी। ज्ञापन देने से पहले दोपहर 1 बजे मंच से समस्त भक्तों ने शपथ ली कि खड़े हनुमान सरकार को वही स्थापित करने के लिए हम अपने प्राण न्योछावर कर देंगे।

विहिप के महेश आंजना ने कहा कि प्रतिमा हटाना है तो दिन में हटाकर दिखाएं। हम सीने पर गोली खाने को तैयार हैं। अब भी नहीं माने तो अगली बार 50 हजार भक्त आएंगे। एहतियातन अलग-अलग थानों के टीआई व 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए थे।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

1 minute ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

4 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

11 minutes ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

12 minutes ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

19 minutes ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

22 minutes ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

23 minutes ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

26 minutes ago
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

36 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

39 minutes ago
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

42 minutes ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 1 hour ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 2 hours ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 2 hours ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

about 2 hours ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!