खबर
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 3:56 pm
शेयर करें:
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भूमाफिया दूसरे शहरों तक जमीन की जादूगरी करने लगे हैं। भूमाफियाओं ने पीड़ित के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का प्रयास किया है। बदमाश इतने शातिर हैं कि फर्जी दस्तावेजों से पीड़ित के खिलाफ ही तुकोगंज थाने में झूठी एफआईआर करवा दी, लेकिन पीड़ित द्वारा कोर्ट में परिवाद के बाद कोर्ट के आदेश पर नलखेड़ा पुलिस ने तीनों जालसाजों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इनकी तलाश में नलखेड़ा पुलिस इंदौर भी पहुंची, लेकिन भनक लगते ही तीनों आरोपी फरार हो गए। सुदामा नगर के विजय पिता गोपाल कृष्ण भट्ट नलखेड़ा के अनिल बोहरा के साथ प्रॉपर्टी का काम करता था। विजय भट्ट ने इंदौर के व्यापारियों को नलखेड़ा में 2.83 करोड़ कीमत की तीन जमीन दिलाई थी, जिसकी रजिस्ट्री किसानों ने करवा दी थी।

इसके एवज में विजय भट्ट ने व्यापारियों से पूरे रुपए ले लिए, जबकि अनिल बोहरा को 1 करोड़ रुपए ही दिए और 1.83 करोड़ रुपए नहीं दिए। रुपए मांगने पर वह लगातार अनिल बोहरा को टालता रहा। सालभर बीतने के बाद विजय भट्ट ने उस जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए जो उसे बेची ही नहीं गई थी।

इन दस्तावेज के आधार पर तुकोगंज पुलिस से सेटिंग कर विजय भट्ट ने अनिल बोहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवा दिया। इसके खिलाफ अनिल बोहरा ने नलखेड़ा कोर्ट में परिवाद दायर किया, सूचना के अधिकार में तमाम दस्तावेज निकालकर कोर्ट में पेश किए, जिसके बाद कोर्ट ने विजय भट्ट, उसके जीजा स्वतंत्र पुरोहित और उसके कर्मचारी वासुदेव प्रजापत की जांच का आदेश नलखेड़ा पुलिस को दिया था, जांच के बाद नलखेड़ा पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस की दबिश, आरोपी मोबाइल बंद कर हुए गायब
नलखेड़ा थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निवास स्थानों पर दबिश देने पहुंची। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी विजय भट्ट, स्वतंत्र पुरोहित और वासुदेव प्रजापत अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए। नलखेड़ा पुलिस अब आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

इस प्रकरण में नलखेड़ा के कुछ लोग विजय भट्ट और उसके साथियों को नलखेड़ा से डॉक्यूमेंट निकाल कर इंदौर भेजे थे, पुलिस उन लोगों की भी पड़ताल कर रही है। विजय भट्ट से नलखेड़ा के किन-किन लोगों का संबंध है, उनकी जांच पुलिस कर रही है। आने वाले समय में कुछ और लोगों के नाम एफआईआर में बढ़ सकते हैं।

तीनों आरोपियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई है, कोर्ट के आदेश पर जांच कर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम इंदौर भेजी थी, लेकिन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। - शशि उपाध्याय, थाना प्रभारी, नलखेड़ा थाना

संबंधित समाचार

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

7 minutes ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

8 minutes ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

13 minutes ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

16 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

23 minutes ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

24 minutes ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

31 minutes ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

34 minutes ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

36 minutes ago
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

about 1 hour ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 1 hour ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 2 hours ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 2 hours ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!