खबर
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल: गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल

वीडियो बनाने पर भाजपा विधायक समर्थकों द्वारा पीटने का आरोप

पांडेय दंपति रीगल पर बैठे, बोले... एक-एक अवैध पोस्टर हटने तक यहां से नहीं उठेंगे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़कों और चौराहों पर लगे अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ आवाज उठाने निकले सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडेय को मारपीट के बाद अब गांधी प्रतिमा का सहारा लेना पड़ा। बुधवार को मरीमाता चौराहे पर बैनर-पोस्टर का वीडियो बना रहे प्रहलाद पांडेय ने आरोप लगाया कि विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर उनके डिवाइस भी ले लिए। घटना से आहत प्रहलाद पत्नी संगीता पांडेय के साथ देर रात रीगल चौराहे पहुंचे और गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठ गए।

प्रहलाद का कहना है कि शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग और पोस्टर लगे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इन पर नहीं पड़ रही। उनका कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे उपवास खत्म नहीं करेंगे। उनके समर्थन में परिचित भी मौके पर पहुंच गए।

प्रहलाद ने कहा कि यह उपवास सिर्फ अवैध विज्ञापन हटाने के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारों की बुद्धि शुद्धि के लिए भी है। प्रहलाद के मुताबिक, वे मरीमाता चौराहे पर लगे बैनर-पोस्टर को लेकर वीडियो बना रहे थे।

इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की। उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों पर आरोप लगाया कि उनके डिवाइस भी ले लिए गए। घटना के बाद वे रीगल पहुंचे और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी पीड़ा बताई। इसके बाद पत्नी संगीता के साथ गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ गए।

थानों के चक्कर लगाना पड़े: प्रहलाद ने बताया कि उपवास शुरू करने से पहले वे पुलिस को इसकी सूचना देने छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि रीगल स्थित गांधी प्रतिमा साउथ तुकोगंज थाना क्षेत्र में आती है। वे साउथ तुकोगंज पहुंचे तो वहां से उन्हें बताया गया कि यह इलाका छोटी ग्वालटोली के अंतर्गत आता है।

इसके बाद वे फिर छोटी ग्वालटोली पहुंचे। प्रहलाद का आरोप है कि इस दौरान वे एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगाते रहे। उन्होंने ई-एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश भी की, लेकिन ओटीपी नहीं आने की बात कही। उन्होंने इसे आम आदमी के लिए पुलिस व्यवस्था में होने वाली परेशानी बताते हुए सवाल उठाए।

पहले भी मंत्री के घर के बाहर बैठे थे: प्रहलाद और उनकी पत्नी संगीता कुछ महीने पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर संविधान की प्रति लेकर पहुंचे थे। उन्होंने मंत्री के बयानों से आहत होने की बात कही थी। उस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाइश दी थी। प्रहलाद के सड़क पर बैठने के बाद पुलिस उन्हें वहां से उठाकर ले गई थी।

बाद में दंपति के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया था। प्रहलाद ने साफ कहा है कि इस बार वे रीगल से तभी उठेंगे, जब शहर में लगे अवैध होर्डिंग-पोस्टर पर कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि आम आदमी को अपनी बात मनवाने के लिए व्यवस्था के सामने लगातार आवाज उठानी पड़ती है। फिलहाल गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे दंपति का उपवास शहर में अवैध होर्डिंग-पोस्टर और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

सुबह से दंपति के समर्थन में जुट रहे लोग: सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडेय और उनकी पत्नी संगीता के रीगल पर गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठने की खबर सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से जैसे-जैसे लोगों को मिल रही है।

लोग खुले दिल से उनका समर्थन कर रहे हैं। नतीजा ये है कि पांडेय दंपति अभी भी उपवास पर बैठे हैं और उनसे मिलने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही सैंकड़ों लोग उनकी इस मुहिम के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं।

मेरा या मेरे कार्यकर्ताओं का नाम जोड़ना अनुचित
प्रहलाद पांडे जी के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद है। लोकतंत्र में स्वतंत्रता का सम्मान सर्वोपरि है, और हम किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्रता का कड़ा विरोध करते हैं। इस प्रकरण को बेवजह मेरे या मेरे कार्यकर्ताओं के नाम से जोडऩा पूरी तरह अनुचित और भ्रामक है।

पुलिस प्रशासन मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कर रहा है। जो भी व्यक्ति इसमें दोषी पाया जाएगा, उस पर बिना किसी पक्षपात के सख्त कानूनी कायज़्वाही होनी चाहिए। हम शहर में शांति, सौहार्द और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था के पक्षधर हैं। विधायक गोलू शुक्ला, (क्षेत्र क्रमांक 3 इंदौर)

संबंधित समाचार

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

2 minutes ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

9 minutes ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

10 minutes ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

16 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

25 minutes ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

27 minutes ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

33 minutes ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

37 minutes ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

38 minutes ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

41 minutes ago
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

about 1 hour ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 1 hour ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 2 hours ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!