खबर
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने: आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 3:46 pm
शेयर करें:
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने

गुंडे अमित जादौन पर दो कातिलाना हमले सहित चार केस है दर्ज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदर लोहार हत्याकांड में करणी सेना पदाधिकारी आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद कल श्री राजपूत करणी सेना ने पुलिस कमिश्नरेट के जोन-2 कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष आदतन अपराधी अमित जादौन की अगुआई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एडिशनल डीसीपी को ज्ञापन सौंपा।

दिलचस्प यह है कि जिस प्रदर्शन में संगठन अपने पदाधिकारी मानसिंह की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा था, उसी संगठन की अगुवाई कर रहा शहर अध्यक्ष अमित जादौन खुद आपराधिक छवि का है। कातिलाना हमले के दो मामलों में आरोपी अमित जादौन की भूमिका की जांच पुलिस को चंदर लोहार हत्याकांड में भी करना चाहिए।

कल श्री राजपूत करणी सेना के मुट्ठीभर लोग शहर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन के नेतृत्व में डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ को ज्ञापन देने पहुंचे थे। हालांकि, ज्ञापन एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने लिया। इस दौरान संगठन के लोगों ने वहां जमकर नारेबाजी भी की।

हालांकि, ज्ञापन में कहा गया कि चंदर लोहार से हुई मारपीट के समय मानसिंह राजावत अकेले मौके पर नहीं थे। वहां बड़ी संख्या में लोग और अलग-अलग सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए पुलिस सिर्फ एक व्यक्ति की भूमिका पर फोकस करने के बजाय घटनास्थल पर मौजूद हर व्यक्ति की भूमिका सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर तय करे।

चंदर लोहार को घटनास्थल से थाने और फिर अस्पताल ले जाने तक की पूरी टाइमलाइन की जांच हो। हालांकि, कल हुए प्रदर्शन का दूसरा पहलू भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अमित जादौन, जो प्रदर्शन की अगुवाई कर रहा था। वह मई 2024 में कातिलाना हमले के एक मामले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ का केस पार्टनर रहा है।

अमित जादौन पर चार केस दर्ज हैं। इनमें से दो केस तो कातिलाना हमले के है। ऐसे में पुलिस से यह है कि यदि चंदन लोहार मामले में मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की भूमिका फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांची जानी है, तो यह कसौटी प्रदर्शन में शामिल सभी संदिग्ध आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर भी समान रूप से लागू क्यों न हो?

संगठन को भी अपनी कुंडली साफ करनी होगी
कहा जाता है कि श्री राजपूत करणी सेना किसी भी गैरकानूनी गतिविधि का समर्थन नहीं करती है। संगठन हमेशा आपराधिक छवि वालों से दूर ही रहा है। ऐसे में संगठन के लिए भी यह मौका है कि वह अपने बीच मौजूद ऐसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पृष्ठभूमि की समीक्षा करे, जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। संगठन में साफ छवि वाले लोगों को आगे लाने से उसकी सामाजिक विश्वसनीयता मजबूत होगी।

आखिर कब गिरफ्तार होगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
8 सितंबर को हुए चंदर लोहार हत्याकांड के मामले में पुलिस भले ही कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को गिरफ्तार नहीं कर सकी हो, लेकिन भूरू यादव सहित चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं दो दिनों के रिमांड पर लिए गए। पांचवें आरोपी मानसिंह राजावत का रिमांड आज पूरा हो चुका है, उसे पुलिस आज कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाएगी।

वहीं, पुलिस का कहना है कि हमारी जांच का दायरा किसी संगठन, पद या पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि केस में जिसकी भी भूमिका मिलेगी उस पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने से है। उधर पुलिस हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को अबतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में सवाल उठता है की आखिर हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट कब गिरफ्तार होगा।

बदमाश अमित जादौन पर दर्ज मामलों का विवरण
उपलब्ध जानकारी के अनुसार गुंडे अमित जादौन के खिलाफ लसूड़िया थाने में अलग-अलग वर्षों में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2015 का अपराध क्रमांक 919/15 है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 294, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके बाद वर्ष 2018 में लसूडिया थाने में अपराध क्रमांक 880/18 दर्ज हुआ, जिसमें धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज है। वर्ष 2020 में लसूड़िया थाने में अपराध क्रमांक 837/20 के तहत धारा 307, 323, 324, 427, 294, 506 और 34 भारतीय दंड संहिता के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा 23 मई 2024 को बाणगंगा थाने में जानलेवा हमले से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

कइयों को जेल भिजवाया, अब उसपर हमले का खतरा
मुलजिम मानसिंह राजावत के मामले में एक बात गौर करने लायक है और वह यह है कि वह सालों से लव जिहाद के मामलों में मुस्लिम युवकों को जेल भिजवाता आ रहा है। ऐसे में उसने कई मुस्लिमों से रंजिश ले रखी है। यानी मानसिंह राजावत के शिकार कई मुस्लिम जिला जेल के साथ-साथ सेंट्रल जेल में भी बंद है।

चूंकि आज मानसिंह राजावत को जेल भेजा जा रहा है। कोर्ट उसे जिला या सेंट्रल किसी भी जेल में भेजे, उसका सामना उन मुस्लिम युवकों से जरूर होगा, जिन्हें उसने जेल भिजवाने में सक्रिय भूमिका निभाई है, जो कि उससे कहीं ना कहीं रंजिश रखते आ रहे हैं। यानी उस पर जेल में बंद रहने के दौरान हमले की संभावना हमेशा बनी रहेगी। ऐसे में जेल प्रबंधंन को मानसिंह राजावत की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा।

संबंधित समाचार

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

less than a minute ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’

1 minute ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

7 minutes ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

10 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

17 minutes ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

18 minutes ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

25 minutes ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

28 minutes ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

29 minutes ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

32 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

about 1 hour ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 1 hour ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 2 hours ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 2 hours ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!