खबर
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 3:40 pm
शेयर करें:
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने कैट रोड स्थित सिंफनी रेस्टोरेंट, रजवाड़ी रेस्टोरेंट और सत्य सांई चौराहे स्थित टिंबकटू रेस्टोरेंट पर छापा मारकर गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में तीनों ही जगहों पर भारी अनियमितताएं, गंदगी और कीड़े-मकोड़े पाए गए।

कैट रोड स्थित सिंफनी रेस्टोरेंट की जांच के दौरान किचन में अत्यधिक गंदगी, रेफ्रिजरेटर में गलत तापमान पर खुली रखी खाद्य सामग्री और उन पर एक्सपायरी या पैकिंग तारीख दर्ज न होने की बात सामने आई। टीम ने मौके से पनीर, नूडल्स, तैयार ग्रेवी और घी के सैंपल लिए। इसके अलावा रेस्टोरेंट संचालक पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी पेश नहीं कर सके।

वहीं, इसी मार्ग पर स्थित रजवाड़ी रेस्टोरेंट से टीम ने पनीर और ग्रेवी के नमूने लिए। यहां भी पानी की जांच रिपोर्ट और स्टाफ के मेडिकल सर्टिफिकेट नदारद मिले। स्कीम नंबर 54, सत्य सांई चौराहा स्थित टिंबकटू रेस्टोरेंट की जांच में किचन में कॉकरोच घूमते मिले, डस्टबिन खुले थे और शाकाहारी व मांसाहारी खाना एक साथ रखा गया था। साथ ही, खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले न करने और पानी की लैब रिपोर्ट न होने पर कार्रवाई करते हुए वहां से दाल, चावल, मैदा और मूंगफली दाना के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों को पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। तय समय सीमा में व्यवस्था न सुधारने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करने और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है।

संबंधित समाचार

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

2 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

9 minutes ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

10 minutes ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

17 minutes ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

20 minutes ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

22 minutes ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

25 minutes ago
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

34 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

38 minutes ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

about 1 hour ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 1 hour ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 2 hours ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 2 hours ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

about 2 hours ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

about 3 hours ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!