खबर
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR: छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की 200 से ज्यादा छात्राओं के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। छात्राओं को छात्रावास से बाहर निकलकर प्रदर्शन और सड़क पर चक्काजाम करने के लिए कथित तौर पर उकसाने के आरोप में पुलिस ने 12 नामजद लोगों समेत कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

12 लोग शामिल
निवाली थाना प्रभारी वीर सिंह चौहान के मुताबिक, छात्रावास अधीक्षक सविता बारिया की शिकायत पर बुधवार शाम केस दर्ज किया गया।

नामजद आरोपियों में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के जिला महामंत्री दीपक निगवाल सहित विकास ब्राम्हणे, मनीष ब्राम्हणे, दीपक ब्राम्हणे, मदन सेनानी, भीम कनोजे, प्रेम चौहान, देव जमरे, सुवालाल खर्ते, दिलेश सोलंकी और दादु जाधव समेत करीब 12 लोग शामिल हैं।

BNS और किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं में केस
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 83(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 सितंबर को छात्राओं ने निकाला था पैदल मार्च
दरअसल, मंगलवार 15 सितंबर की शाम छात्रावास की 200 से ज्यादा छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़ी थीं। छात्राएं करीब पांच किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए आगे बढ़ीं।

छात्रावास अधीक्षक और सहायक वार्डन को हटाने की थी
छात्राओं की प्रमुख मांग छात्रावास अधीक्षक और सहायक वार्डन को हटाने की थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोककर उनकी समस्याएं वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखने का भरोसा दिया था।

हालांकि, पुलिस के अनुसार कुछ लोगों के कथित उकसावे के बाद छात्राएं पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़ गईं।

सड़क पर किया चक्काजाम, आधी रात तक चला प्रदर्शन
करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने छात्राओं को रोककर उनसे बातचीत की। इसके बावजूद छात्राओं ने विरोध जारी रखा और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। बताया गया कि प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा।

मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना समन्वयक (DPC) सोनालिका अचाले, पानसेमल SDM रमेश सिसोदिया और राजपुर SDOP बीएल अटोडे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधीक्षक और सहायक वार्डन हटाए गए
प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद DPC सोनालिका अचाले ने छात्रावास अधीक्षक सविता बारिया और सहायक वार्डन साधना साहू को जांच पूरी होने तक उनके पदों से हटाने की घोषणा की। जांच अवधि में नायब तहसीलदार अर्चना ग्रेवाल को छात्रावास का प्रभार सौंपा गया है।

छह बसों से छात्राओं को वापस भेजा
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद प्रशासन ने छह बसों की व्यवस्था कर छात्राओं को वापस छात्रावास पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार छात्राओं द्वारा बताई गई समस्याओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब जांच में दो पहलू अहम
इस पूरे मामले में एक तरफ छात्राओं ने छात्रावास की मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें उठाई हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने प्रदर्शन के लिए कथित तौर पर उकसाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना है कि प्रदर्शन के दौरान किन लोगों की क्या भूमिका रही और छात्राओं की शिकायतों पर प्रशासनिक जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

about 8 hours ago
ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत
Top News

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

about 8 hours ago
छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
Top News

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन
Top News

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

about 9 hours ago
देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला
Top News

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

about 9 hours ago
भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या
Top News

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

about 9 hours ago
प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद
Top News

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

about 9 hours ago
टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग
Top News

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

about 9 hours ago
खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई
Top News

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

about 9 hours ago
यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल
Top News

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

about 9 hours ago
पानी बहाया तो कटेगा चालान
Top News

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

about 9 hours ago
आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया
Top News

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

about 9 hours ago
नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी
Top News

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

about 9 hours ago
पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह
Top News

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया
Top News

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

about 10 hours ago
सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

about 10 hours ago
छह दिन दीपावली का उत्सव
Top News

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!