सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार: मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर के टेंशन चौराहे पर कल एक जर्जर मकान तोड़ते समय चार महिला श्रमिकों की मौत की मौत हो गई थी। ह्रदय विदारक गंभीर इस मामले की खास बात यह कि मकान मालिक के साथ-साथ सांवेर नगर परिषद भी इस घटना की जिम्मेदार है। तीन महीने पहले जब इस मकान का छज्जा गिरा था, तब नगर परिषद ने इसे खतरनाक बताया था। बड़ा सवाल ये है कि तब उसे तोड़ा क्यों नहीं गया।
मकान तोड़ने की जवाबदारी मकान मालिक से ज्यादा नगर परिषद की थी। उसने पहले से ही इस मकान को खतरनाक बताया था तो ये इंतजार क्यों किया कि मकान मालिक ही इस जर्जर मकान को तोड़ेगा। क्या नगर परिषद को लोगों की रक्षा-सुरक्षा की कोई जवाबदारी नहीं है।
इस घटना में जितना अपराध मकान मालिक का है उससे ज्यादा नगर परिषद के आला अधिकारी कर्मचारियों का भी है। इन सभी लोगों पर समान कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मकान मालिक दिनेश जैन को हिरासत में लिया है। हादसे में सुशीला, सीमा, रीना व चंदा की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य श्रमिक घायल हैं।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है मकान तोड़ने के दौरान पास के पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर महिला श्रमिकों पर गिर गई। पुलिस और प्रशासन हादसे की परिस्थितियों के साथ यह भी देख रहा है काम के दौरान तकनीकी और सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
छज्जा गिरा, फिर भी नहीं रुका खतरा... जिस मकान को तोड़ा जा रहा था, उसकी जर्जर स्थिति पहले से सामने आ चुकी थी। जुलाई में बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरने के बाद आसपास का रास्ता सील कर सुरक्षा के लिए अनाउंसमेंट कराया गया था।
इसके बाद मकान तोड़ने का काम शुरू हुआ। हादसे के वक्त करीब 90 फीसदी काम पूरा होने की बात सामने आई है। अब जांच में देखा जाएगा मकान गिराने की प्रक्रिया किस तरीके से कराई जा रही थी, मजदूरों को किस तरह लगाया गया था और आसपास की संरचनाओं को सुरक्षित रखने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे?
महिलाओं के पास सुरक्षा उपकरण तक नहीं थे
हादसे के दौरान महिला श्रमिकों के पास हेलमेट सहित जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं होने की बात भी सामने आई है। सीएमओ ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेकेदार की बताई थी। हादसे के बाद ठेकेदार इरफान अतारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन बंद मिला।
संबंधित समाचार

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!