खबर
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप: एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 2:23 pm
शेयर करें:
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक रितेश शर्मा के खिलाफ एक 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर गंभीर मामला दर्ज किया गया है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के पुराने मामले में समझौता करने के बहाने आरक्षक ने उसे इंदौर स्थित जीआरपी एसपी कार्यालय परिसर में बुलाया और पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

मामला दर्ज, जांच शुरू
पीड़िता की शिकायत के आधार पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बुधवार को आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का पहले से केस
गुना निवासी 28 वर्षीय महिला के मुताबिक, उसने आरक्षक रितेश शर्मा निवासी भूरी टेकरी जीआरपी क्वार्टर के खिलाफ पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला गुना थाने में दर्ज कराया था।

अग्रिम जमानत हासिल कर ली
इस मामले में रितेश ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। पीड़िता का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद से ही रितेश लगातार वॉट्सऐप के जरिए उससे संपर्क कर रहा था और मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था।

सरवटे बस स्टैंड पर बदसलूकी का भी आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त को वह सरवटे बस स्टैंड के पास चाय पी रही थी। इसी दौरान रितेश वहां पहुंचा। महिला का आरोप है कि आरक्षक ने उसके साथ अभद्रता की, कपड़े खींचे और पुलिस में होने का हवाला देते हुए धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद रितेश ने उस पर हनीट्रैप से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए।

समझौते के बहाने SP ऑफिस बुलाया
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद रितेश ने बातचीत और समझौते के लिए उसे इंदौर स्थित जीआरपी एसपी कार्यालय परिसर में बुलाया।

वहां दोनों टेबल पर बैठे। महिला के मुताबिक, इसी दौरान आरक्षक ने उसे पीने के लिए पानी दिया।

पीड़िता का आरोप है कि पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। पानी देने के बाद रितेश मीटिंग का हवाला देकर वहां से चला गया।

कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत
पीड़िता के मुताबिक, पानी पीने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे घबराहट महसूस हुई और वह एसपी ऑफिस परिसर में ही गिर गई।

वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला के अनुसार, अस्पताल में उसका करीब 15 दिनों तक इलाज चला।

इलाज के बाद उसने डॉक्टरों और पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी और आरक्षक पर जहर देने का आरोप लगाया।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
शिकायत मिलने के बाद छोटी ग्वालटोली पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने आरक्षक रितेश शर्मा के खिलाफ धमकाने और जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ देने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों, घटनाक्रम और पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित समाचार

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

7 minutes ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

10 minutes ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

38 minutes ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

39 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

about 1 hour ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 2 hours ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

about 2 hours ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 3 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 3 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 3 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 20 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 21 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 21 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 21 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 21 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 21 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 21 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 22 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!