देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद: कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में 19 सितंबर को रीजनल पार्क स्थित भारत जोड़ो मैदान में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले युवा कांग्रेस ने शहर में युवा संवाद अभियान तेज कर दिया है।
अभियान के तहत कॉलेज, कोचिंग सेंटर, स्कूल कैंपस, सार्वजनिक स्थानों और कॉफी शॉप तक पहुंचकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है।
युवाओं के बीच कर रहे प्रचार
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, मध्यप्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया और युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित पटेल समेत संगठन के पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर युवाओं से बातचीत कर रहे हैं।
800 से ज्यादा युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
युवा कांग्रेस के मुताबिक, उदय भानु चिब की मौजूदगी में हुए संवाद कार्यक्रमों के दौरान 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
संगठन का कहना है कि युवाओं में 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
उदय भानु चिब ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संवाद के दौरान उदय भानु चिब ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के साथ केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी ने 80-20 का भारत बना दिया है। 80 प्रतिशत भारतीय गरीबी से लड़ रहे हैं और 20 प्रतिशत लोगों के हाथ में देश की दौलत और संसाधन हैं।”
उन्होंने युवाओं के बीच यह सवाल भी उठाया कि देश के संसाधनों और अवसरों पर सभी लोगों का समान अधिकार क्यों नहीं होना चाहिए।
रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर संवाद
चिब ने कहा कि देश का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा, पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं और भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहा है।
उनके मुताबिक, ‘छात्रों की गूंज’ युवाओं को अपनी बात रखने और अपने सवाल नेतृत्व तक पहुंचाने का मंच उपलब्ध कराने की कोशिश है।
कॉलेज में रंगोली से किया स्वागत
इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता महक नागर ‘चिंकी’ और पूर्व महासचिव सरफराज अंसारी ने एक निजी महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिए युवा कांग्रेस का लोगो बनाया और ‘Welcome Rahul Ji in Indore’ संदेश लिखकर अतिथियों का स्वागत किया।
गणेश आरती में भी शामिल हुए नेता
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी कॉलेज परिसर में आयोजित गणेश जी की आरती में भी शामिल हुए।
इसके बाद उन्हें गांधी हॉल स्थित अभिनव कला समाज में होने वाले ‘गूंज ऑफ यूथ’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया।
19 सितंबर को बड़े मंच पर युवाओं के मुद्दे
युवा कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कॉलेज और कोचिंग सेंटर से लेकर शहर के सार्वजनिक स्थानों तक युवा संवाद का सिलसिला जारी रहेगा।
संगठन का कहना है कि 19 सितंबर के कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर किए जा रहे रजिस्ट्रेशन और युवाओं की भागीदारी से जुड़े आंकड़े युवा कांग्रेस की ओर से बताए गए हैं।
संबंधित समाचार

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!