खबर
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा: फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 3:59 pm
शेयर करें:
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में अवैध हथियारों के निर्माण और कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है।

तलैया थाना क्षेत्र में धार लगाने की दुकान की आड़ में धारदार हथियार तैयार किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा।

सामान और भारी मशीनरी बरामद
कार्रवाई के दौरान हथियार बनाने का सामान और भारी मशीनरी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

धार लगाने की दुकान में चल रहा था हथियार बनाने का काम
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि तलैया इलाके में एक दुकान की आड़ में धारदार हथियार तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें बेचा भी जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर अचानक दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान के अंदर हथियार निर्माण से जुड़ा पूरा सेटअप, तैयार और अधबने ब्लेड तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल मिला।

12 बड़ी छुरियां समेत अधबने ब्लेड बरामद
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई में 12 बड़ी धारदार लोहे की छुरियां, मूठ लगी लेकिन बिना धार की 6 ब्लेड और 7 अन्य कच्ची ब्लेड जब्त की गईं।

इसके अलावा मौके से जमीन में पक्के तौर पर लगी बड़ी ग्राइंडर मशीन और धार लगाने वाली मशीन भी बरामद की गई।

मशीनों का पूरा सेटअप मिला
तलाशी के दौरान पुलिस ने ड्रिल मशीन, बड़ा कटर, हैंड ग्राइंडर, हथौड़ी, निहाई, दो इलेक्ट्रिक मोटर, छैनी, आरी और प्लास सहित हथियार तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए।

पुलिस को फाइबर और मूठ में लगाए जाने वाले करीब 50 रिपिट भी मिले हैं। बरामद सामान से दुकान में धारदार हथियार तैयार किए जाने की बात सामने आई है।

आर्म्स एक्ट में केस, आरोपी जेल भेजा
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास हथियार निर्माण और बिक्री के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1AA) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

अब हथियार खरीदने वालों की तलाश
क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि तैयार किए गए हथियार अब तक किन लोगों को बेचे गए और इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

पुलिस बरामद हथियारों और उपकरणों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

2 minutes ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

9 minutes ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

10 minutes ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

16 minutes ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

18 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

25 minutes ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

27 minutes ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

33 minutes ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

37 minutes ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

41 minutes ago
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

about 1 hour ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 1 hour ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 2 hours ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!