चंदन नगर फिर नंबर-1: सराफा दूसरी बार फिसड्डी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
थाने में सिर्फ एफआईआर लिखना और आरोपियों को पकड़ना ही पुलिसिंग नहीं है। आमजन की शिकायत पर कार्रवाई से लेकर लंबित मामलों के निराकरण, अपराध नियंत्रण और जनता की संतुष्टि तक—अब हर मोर्चे पर थानों का हिसाब हो रहा है।
अगस्त की इसी ‘पुलिसिंग परीक्षा’ में चंदन नगर ने फिर बाजी मार ली। कमिश्नरेट के ३२ थानों की मासिक रैंकिंग में नंबर-1 रहा। खास बात यह है जनवरी से शुरू हुई इस व्यवस्था में चौथी बार शीर्ष पर पहुंचा है। दूसरी ओर सराफा थाना 32वें यानी आखिरी पायदान पर रहा।
अगस्त की रैंकिंग में लसूड़िया दूसरे और खजराना तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष तीन में दो थाने जोन-२ के रहे। रैंकिंग में अपराध नियंत्रण के साथ प्रकरणों का निराकरण, लंबित मामलों की स्थिति, शिकायतों पर कार्रवाई, विवेचना, कानून-व्यवस्था, जनसंतुष्टि और आमजन के हित में किए गए नवाचारों को भी शामिल किया गया।
चौथी बार भी दबदबा कायम... चंदन नगर की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक चार बार नंबर-1 आ चुका है। हालांकि, रैंकिंग एक जैसी नहीं रही। फरवरी में आठवें स्थान पर था, जबकि जुलाई में लसूडिय़ा के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। मई में कनाड़िया और भंवरकुआं रहे, जबकि जून में बाणगंगा और द्वारकापुरी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।
कमजोर थानों को ट्रेनिंग, लापरवाही पर एक्शन... कमिश्नरेट के मुताबिक रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है वहीं कमजोर थानों के स्टाफ को कार्यप्रणाली सुधारने के लिए प्रशिक्षण। लापरवाही पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जाती है।
32 थानों के काम का हर महीने हिसाब
पुलिस कमिश्नरेट ने जनवरी से चारों जोन के 32 थानों के कामकाज का मासिक मूल्यांकन शुरू किया है। संबंधित जोन की कमेटी तय मापदंडों पर थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रैंकिंग तैयार करती है। इसमें अपराध नियंत्रण, शिकायतों के निराकरण, विवेचना और कानून-व्यवस्था तक अलग-अलग बिंदुओं पर प्रदर्शन देखा जाता है।
पुलिसिंग को केवल अपराध दर्ज करने और आरोपितों की गिरफ्तारी तक सीमित न रख जनसंतुष्टि और नए पुलिसिंग प्रयोगों को भी मूल्यांकन में जगह दी गई है। मकसद बेहतर कामकाज के लिए प्रतिस्पर्धा और पुलिसिंग को जनता के लिए अधिक जवाबदेह बनाना है।
संबंधित समाचार

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!