क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी: इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी सब्जी मंडी हटाए जाने को लेकर सप्ताहभर से जारी बवाल के बीच अब विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपसी राजनीति पर सवाल उठने लगे हैं।
बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और चार नेताओं को हिरासत में लिया।
इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच राजनीतिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडे ने मंडी विवाद के लिए विधायक और महापौर की आपसी राजनीति को जिम्मेदार बताया है।
महापौर बोले- विधायक लगा रही हैं रोड़ा : पांडे
प्रह्लाद पांडे का दावा है कि बुधवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव का उनके पास फोन आया था। महापौर ने कहा कि वे अपना वादा निभाने के लिए तैयार हैं, लेकिन विधायक मालिनी गौड़ इसमें बाधा बन रही हैं।
पांडे ने सवाल उठाया कि नगर निगम स्वतंत्र संस्था है तो महापौर को विधायक की लिखित सहमति की जरूरत क्यों पड़ रही है? वहीं विधायक को भी लिखकर देने में क्या परेशानी है कि इस मामले का फैसला नगर निगम करे? पांडे ने आरोप लगाया कि दोनों जनप्रतिनिधि एक-दूसरे के पाले में गेंद डालकर राजनीति कर रहे हैं।
विधायक का सवाल- मंडी लगाना थी तो टेंडर क्यों निकाले?
विधायक मालिनी गौड़ का कहना है कि संत सेवालाल ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगाने से यातायात जाम की समस्या बनी रहेगी। नगर निगम यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए पहले ही टेंडर जारी कर चुका है।
यदि ब्रिज के नीचे मंडी लगाना थी तो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेंडर क्यों निकाले गए? वहीं महापौर का कहना है कि सब्जी मंडी के लिए चंदन नगर क्षेत्र में एमआर-6 पर जगह निर्धारित कर दी गई है। ब्रिज के नीचे मंडी के लिए जगह नहीं दी जा सकती।
महापौर ने जनवरी 2025 में दिया था आश्वासन
सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णा पटेल का कहना है कि जनवरी 2025 में महापौर ने स्वयं सब्जी विक्रेताओं को ब्रिज के नीचे जगह देने की घोषणा की थी। अब वे स्थानीय विधायक से लिखित सहमति लाने की बात कह रहे हैं। विक्रेता उसी आश्वासन के आधार पर ब्रिज के नीचे मंडी लगाने की अनुमति मांग रहे हैं।
रहवासियों को जाम से परेशानी, विक्रेताओं को रोजगार की चिंता
स्थानीय रहवासी मंडी के कारण लगने वाले यातायात जाम से परेशान हैं। उनके विरोध के बाद ब्रिज के नीचे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की गई थी।
दूसरी ओर करीब 300 सब्जी विक्रेताओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया और निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित अन्य नेताओं ने प्रदर्शन किया।
संबंधित समाचार

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!