करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण: फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

महीनेभर बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा सिंचाई का पानी, किसानों ने दिया चार दिन का अल्टीमेटम; विधायक बोले- फसल खराब हुई तो चार गुना मुआवजा दो
खुलासा फर्स्ट, धार। करोड़ों रुपए की सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के बाद किसानों को उम्मीद थी कि अब उनके खेतों में पानी पहुंचेगा और सिंचाई का संकट दूर होगा। इसी भरोसे किसानों ने रबी की फसलों की बुवाई भी कर दी, लेकिन एक महीने बाद भी खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से उनकी चिंता बढ़ गई है।
सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के 66 गांवों में सिंचाई संकट को लेकर बुधवार को किसानों ने विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम दिया।
मुख्यमंत्री ने 24 अक्टूबर को किया था लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सरदारपुर में 2,387 करोड़ रुपए की लागत से बनी नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया था।
परियोजना के तहत धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र के 66 और झाबुआ जिले के 194 गांवों की कुल 57,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। हालांकि, सरदारपुर क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पानी के भरोसे 25 हजार हेक्टेयर में कर दी बुवाई
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि परियोजना के लोकार्पण के बाद पानी मिलने की उम्मीद में किसानों ने करीब 25 हजार हेक्टेयर जमीन पर रबी की फसलों की बुवाई कर दी। अब सिंचाई का पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने की कगार पर हैं।
किसान कर्ज और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ग्रेवाल ने मांग की कि पानी नहीं मिलने से यदि फसलें खराब होती हैं तो किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों के सामने माफी मांगने की भी मांग की।
चार दिन में पानी नहीं मिला तो थाने का घेराव
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिन के भीतर खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचाया गया तो बड़ी संख्या में किसान सरदारपुर थाने का घेराव करेंगे। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की जाएगी। विधायक ने किसानों के साथ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अधिकारी बोले- पाइपलाइन की मरम्मत पूरी, पंपिंग शुरू
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री आलोक कुमार चौबे ने बताया कि तकनीकी खामियों और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। नर्मदा नदी से सरदारपुर होते हुए मिंडा तक आने वाली मुख्य पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी।
अधिकारी के मुताबिक, कम बारिश के कारण सिंचाई के पानी की मांग बढ़ी है। कुछ किसानों द्वारा पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाए जाने की बात भी सामने आई थी। विभाग ने मरम्मत का काम पूरा कर पंपिंग शुरू कर दी है। अधिकारी ने जल्द ही सभी गांवों में पानी का वितरण शुरू होने का दावा किया है।
संबंधित समाचार

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!