खबर
Top News

ताज बदला है संस्कार नहीं: रैंकिंग के आंकड़ों से बड़ा है इंदौर का जज्बा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 2:09 pm
शेयर करें:
ताज बदला है संस्कार नहीं

इंदौरियों की जिद, जुनून, जज्बा ही उसकी असली पहचान

सियासी शोर से परे स्वच्छता का अडिग संकल्प, मार्गदर्शक बनकर भी शिखर पर है इंदौर

नंबर वन कोई तमगा नहीं, अब इंदौरियों की जीवनशैली, जज्बा बरकरार

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के लिए स्वच्छता कभी महज एक सरकारी स्पर्धा या ट्रॉफी जीतने की होड़ नहीं रही, न इस इंदौरियों ने इसे भाजपा-कांग्रेस के चश्मे से देखा, न पसंद-नापसंद के मेयर-अफसरों के लिहाज से, बल्कि साफ-सफाई इस शहर की रगों में बहने वाला संस्कार और हर इंदौरी की जीवनशैली है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के हालिया नतीजों को लेकर शहर में जो चर्चाएं चल रही हैं, उनके बीच हर नागरिक को यह बात गर्व के साथ समझनी होगी कि इंदौर ने अपना मुकाम खोया नहीं है, बल्कि एक 'मार्गदर्शक' (मेंटर सिटी) के रूप में अपनी भूमिका को और बड़ा किया है।

लगातार आठ वर्षों तक देश के शीर्ष पर रहने के बाद इस बार केंद्र सरकार की नई नीति और 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के तहत इंदौर को देपालपुर का हाथ थामकर उसे संवारने की जिम्मेदारी दी गई, जिसमें हमारे शहर ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी काबिलियत फिर साबित की है।

सियासी शोर से परे पहचानें अपनी असली ताकत...आज जब सर्वेक्षण की श्रेणियों और अंकों को लेकर तमाम तरह की राजनीतिक बयानबाजी और बहसें छिड़ी हुई हैं, तब इंदौर की जनता को सियासी शोर से ऊपर उठकर अपनी असली ताकत को पहचानने की जरूरत है।

राजनीति के अपने तर्क और आरोप-प्रत्यारोप हो सकते हैं, लेकिन हर गली-मोहल्ले में सुबह-सवेरे झाड़ू लगाते हमारे सफाई मित्रों की मेहनत किसी सियासी चश्मे की मोहताज नहीं है। कचरा गाड़ी की धुन सुनते ही घर से बाहर निकलकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने की जो आदत इंदौरियों ने पाली है, वह किसी भी रैंकिंग या श्रेणी के बदलाव से कम नहीं हो सकती।

इंदौर का ही मॉडल दूसरों के लिए प्रेरणा...सच तो यह है कि एक गुरु की सबसे बड़ी जीत तब होती है, जब उसके दिखाए रास्ते पर चलकर दूसरे शहर भी चमकने लगें। आज यदि नवी मुंबई, सूरत या मध्यप्रदेश के ही उज्जैन, देवास, रीवा और जबलपुर जैसे शहर स्वच्छता के शिखर पर खड़े हैं तो उन सबके पीछे इंदौर का ही मॉडल और उसकी प्रेरणा काम कर रही है।

देपालपुर जैसे छोटे नगर को साथ लेकर आगे बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि इंदौर अब केवल खुद को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा है, इसलिए यह समय किसी भी तरह की निराशा या भ्रम पालने का नहीं, बल्कि अपने आत्मविश्वास को और मजबूत करने का है।

नंबर वन कोई तमगा नहीं, अब इंदौर की जीवनशैली है। स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों और राजनीतिक बहस के बीच शहरवासियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि दूसरों को राह दिखाने वाला गुरु कभी पीछे नहीं रहता, बल्कि अपनी विरासत का विस्तार करता है।

इंदौर के लिए स्वच्छता कभी महज एक सरकारी स्पर्धा या ट्रॉफी जीतने की होड़ नहीं रही, बल्कि यह इस शहर की रगों में बहने वाला संस्कार है। सफाई के मामले में इंदौर व इंदौरियों ने वो कर दिखाया, जिसकी समूचे देश में कोई कल्पना नहीं कर सकता... लिहाजा स्वच्छ सर्वेक्षण के हालिया नतीजों और श्रेणियों में हुए बदलाव को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच आज हर इंदौरी को यह गर्व के साथ महसूस करने की जरूरत है कि हमारा शहर अपनी जगह से डिगा नहीं है, बल्कि एक 'मार्गदर्शक' के रूप में उसकी जिम्मेदारी और कद पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।

स्कोर शीट के आंकड़े जो भी कहें…
जमीनी हकीकत यही है कि इंदौर की सड़कें आज भी उतनी ही चमकदार हैं और इंदौरियों का संकल्प आज भी उतना ही अडिग। आइए, सियासी बहसों को किनारे रखकर हम सब एक बार फिर यह संकल्प लें कि हमारे लिए स्वच्छता का अर्थ किसी सूची में नाम दर्ज कराना नहीं, बल्कि अपने शहर के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी निभाना है, क्योंकि इंदौर सिर्फ एक शहर नहीं, एक जज्बा है… और यह जज्बा हमेशा नंबर ‘वन’ रहेगा।

अंकों और श्रेणियों का असली गणित समझे बिन मचा है शोर...
दरअसल सर्वेक्षण के नतीजों को लेकर जो संशय बना हुआ है, वह काम की कमी से नहीं, बल्कि नियमों के बदलाव से उपजा है। इस बार केंद्र सरकार ने 'एक शहर, एक पुरस्कार' की नीति अपनाई। चूंकि इंदौर को एक मार्गदर्शक (मेंटर) शहर के रूप में देपालपुर को संवारने के लिए 'स्वच्छ शहर जोड़ी' श्रेणी में देश में दूसरा स्थान दे दिया गया, इसलिए उसे मुख्य 'नेशनल क्लीन सिटी' श्रेणी के पुरस्कार मंच से अलग रखा गया।

हालांकि मंत्रालय द्वारा अभी विस्तृत अंक तालिका जारी किया जाना बाकी है। शहर के महापौर और प्रशासन का स्पष्ट दावा है कि जब अंक तालिका सामने आएगी तो सर्वाधिक अंकों के साथ इंदौर एक बार फिर शीर्ष पर दिखाई देगा। ऐसे में बिना अंतिम स्कोर शीट देखे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पुरस्कारों की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन शहरों के विस्तृत अंक (स्कोर शीट) अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इसी वजह से विपक्षी दल इसे इंदौर की हार बता रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष इसे नीतिगत बदलाव का परिणाम मान रहा है।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

33 minutes ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

41 minutes ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 2 hours ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!