खबर
Top News

शिवलिंग कंधे पर उठाकर चले सीएम: काफिला रोक कावड़ भी थामी, कांग्रेस पर बरसे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 8:16 pm
शेयर करें:
शिवलिंग कंधे पर उठाकर चले सीएम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरान उनका स्वागत भी खास अंदाज में हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बड़ी गुलाब और रुद्राक्ष की मालाएं पहनाने के साथ विशाल शिवलिंग भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाया और कुछ देर तक लेकर चले। उनका यह अंदाज देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने इसे सीएम का ‘बाहुबली अंदाज’ बताया।

अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 7.56 करोड़ रुपए की लागत से तैयार गांधी नगर मेन रोड का लोकार्पण किया। साथ ही 7.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज सर्विस रोड का भूमिपूजन किया।

काफिला रुकवाकर कावड़ यात्री से मिले सीएम
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का एक और अलग अंदाज देखने को मिला। धार्मिक यात्रा पर जा रहे कावड़ यात्री को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने इंदौर के कावड़ यात्री बाबू पटेल से मुलाकात की और उनकी कावड़ अपने कंधे पर उठाकर कुछ दूर चले। इस दौरान उन्होंने कावड़ यात्री से बातचीत भी की।

अटल जी को याद किया, पाकिस्तान पर भी बोले
इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने करीब 50 साल विपक्ष में काम किया और तीन बार प्रधानमंत्री बने। उनके जीवन में ‘संवाद से समाधान’ और सबको साथ लेकर चलने जैसे कई पक्ष रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटलजी ने पाकिस्तान को संवाद का अवसर दिया, लेकिन जब वह नहीं माना तो कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर सेना ने दृढ़ता के साथ कब्जा वापस लिया।

उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी को भी उनके जन्मोत्सव पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया।

‘कांग्रेस न इंदौर में वंदे मातरम् गाती है, न दिल्ली में’
मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम् के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि वंदे मातरम् को पूरे देश में पूरी तरह अपनाया गया है, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस न इंदौर में वंदे मातरम् गाती है और न दिल्ली में उसके नेता इसका सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नगर निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद पहले वंदे मातरम् के अपमान के मामले में सामने आ चुके हैं। नए कानून के लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्त होगी।

विकास कार्यों की सौगात
अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। गांधी नगर मेन रोड के लोकार्पण के साथ संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज सर्विस रोड का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लिए अन्य विकास कार्यों की भी सौगात दी गई।

संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 5 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 5 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 5 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 6 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 6 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 6 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 6 hours ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 6 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 6 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 6 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 6 hours ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

about 6 hours ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

about 6 hours ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

about 6 hours ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 6 hours ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 7 hours ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 7 hours ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 7 hours ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!