खबर
Top News

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शहर में दिखा राष्ट्रभक्ति का जज्बा: हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 3:08 pm
शेयर करें:
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शहर में दिखा राष्ट्रभक्ति का जज्बा

युवाओं और विद्यार्थियों की रही बड़ी भागीदारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
"राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को इंदौर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से निकली इस यात्रा में हजारों शहरवासी, विद्यार्थी, युवा और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले लोगों ने पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।

टंट्या मामा भील चौराहे से शुरू हुई यात्रा,... तिरंगा यात्रा टंट्या मामा भील चौराहे से शुरू होकर विष्णुपुरी चौराहा, भोलाराम उस्ताद मार्ग और राजीव गांधी चौराहे से होते हुए वापस भंवरकुआं चौराहे पर पहुंची। यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से मंच बनाए गए थे, जहां यात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों का उत्साह बढ़ाया।

जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता... तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राऊ विधायक मधु वर्मा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक राकेश गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की और लोगों का उत्साह बढ़ाया।

‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक: मधु वर्मा
राऊ विधायक मधु वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आजादी के आंदोलन में करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। इसके 150 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि इंदौर हमेशा देशभक्ति और सामाजिक एकता से जुड़े आयोजनों में आगे रहा है। गुरुवार को निकली तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर शहर की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।

तिरंगे के नीचे सब एक दिखाई दिए: महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा में जिस तरह हजारों लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल हुए, वह इंदौर की राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर निकली यह यात्रा नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रगीत के इतिहास से जोड़ने का काम करेगी। तिरंगे के नीचे पूरा इंदौर एक दिखाई दिया।

युवाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह: सुमित मिश्रा
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं और विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी यह बताती है कि नई पीढ़ी के भीतर राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना मजबूत है।

‘वंदे मातरम्’ देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और इसकी 150वीं वर्षगांठ पर निकली यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों का हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलना इंदौर की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश है।

संबंधित समाचार

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

8 minutes ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

8 minutes ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

24 minutes ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

27 minutes ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

36 minutes ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

43 minutes ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 1 hour ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 1 hour ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 1 hour ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 1 hour ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 1 hour ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 2 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 2 hours ago
अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद
Top News

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
फिर गहराने लगी पानी की किल्लत
Top News

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

about 2 hours ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

about 2 hours ago
शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द
Top News

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

about 2 hours ago
MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन
Top News

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

about 2 hours ago
टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट
Top News

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

about 2 hours ago
टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी
Top News

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!