शहर आज फिर बनेगा हरियाली का गवाह: रेवती रेंज में लगेंगे 51 हजार पौधे; 12.41 लाख पौधों की होगी री-काउंटिंग, ये दिग्गज होंगे शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर रविवार को एक बार फिर हरियाली के बड़े अभियान का गवाह बनेगा। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रेवती रेंज में 51 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस विशेष आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।
पिछले साल बना था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
रेवती रेंज पहले भी देशभर में चर्चा का केंद्र रह चुकी है। वर्ष 2024 में यहां जनभागीदारी के साथ 12 लाख 41 हजार 17 पौधों का रोपण किया गया था। इस अभियान ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई थी और इंदौर को वैश्विक पहचान दिलाई थी।
अब होगी पौधों की री-काउंटिंग
इस बार पौधारोपण के साथ-साथ 2024 में लगाए गए पौधों की री-काउंटिंग भी की जा रही है। इसका उद्देश्य यह जानना है कि लगाए गए पौधों में से कितने आज भी सुरक्षित और जीवित हैं। यदि बड़ी संख्या में पौधे जीवित पाए जाते हैं तो यह इंदौर के लिए एक और विश्वस्तरीय उपलब्धि साबित हो सकती है।
जनता से भी जुड़ने की अपील
आयोजकों ने नागरिकों से रेवती रेंज पहुंचकर री-काउंटिंग प्रक्रिया के साक्षी बनने और स्वयं एक पौधा लगाकर हरित अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
अभियान की शुरुआत पहले ही हो चुकी
मुख्य कार्यक्रम से पहले शनिवार को भी रेवती रेंज में पौधारोपण किया गया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी जीवित रहने की दर बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!