महामहिम के आगमन से पहले शर्मसार हुआ शहर: पॉश कॉलोनी में इतनी छोटी बच्ची से दुष्कर्म का आरोप; पड़ोसी गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जहां इंदौर से लेकर ओंकारेश्वर और खंडवा रोड तक सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के दावे किए जा रहे थे, वहीं शहर की एक पॉश टाउनशिप में हुई एक गंभीर वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लसुड़िया थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी करीब 15 दिन पहले ही किराए से रहने आया था। उसका फ्लैट पीड़ित परिवार के फ्लैट से सटा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया। कुछ समय तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
आसपास पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्ची को एक व्यक्ति अपने साथ ले गया था। इसी बीच आरोपी बच्ची को वापस छोड़कर चला गया। परिजनों ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने रोते हुए अपने साथ गलत हरकत होने की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन तत्काल सक्रिय हुए और पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस आरोपी के साथ रहने वाले उसके रिश्तेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि परिवारों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद शुरुआती स्तर पर पुलिस अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी नहीं थी।
मामला छिपाने में जुटी रही पुलिस
सूत्रों के अनुसार जब संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो प्रारंभिक प्रतिक्रिया में मामले की जानकारी से इनकार किया गया। बाद में जानकारी जुटाने की बात कही गई।
इसी कारण घटना को लेकर पुलिस की आंतरिक सूचना प्रणाली और सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल लसुड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!